UP: गाजियाबाद में 'मातम' की बारिश, 2 बच्चों समेत 5 की मौत; भरे बाजार पानी में बह‍ती दिखी लाश; खौफनाक VIDEO से मची सनसनी

लोनी थाना के अंकुर विहार इलाके में जो मंजर सामने आया उसने सनसनी फैला दी। एसीपी ऑफिस के पास सड़क पर बारिश के पानी में एक अज्ञात शख्स का शव बहता हुआ पाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ghaziabad unidentified dead body found floating on road after heavy rain
UP: गाजियाबाद में 'मातम' की बारिश, 2 बच्चों समेत 5 की मौत; भरे बाजार पानी में बह‍ती दिखी लाश; खौफनाक VIDEO से मची सनसनी | Image: ScreenGrab- X

गाजियाबाद में गुरुवार को भारी बारिश से 2 बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में सफाई के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई तो लोनी के अंकुर विहार में नाले के तेज बहाव से एक अज्ञात शख्स की लाश सड़क पर बहती पाई गई। वहीं सर्वोदय नगर और मसूरी थानाक्षेत्र में जलभराव में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। गाजियाबाद जिले के गांव अबूपुर के पास निर्माणधीन कन्नन ग्रीन सोसाइटी की चारदीवारी पास की झुग्गी पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

लोनी थाना के अंकुर विहार इलाके में जो मंजर सामने आया उसने सनसनी फैला दी। एसीपी ऑफिस के पास सड़क पर बारिश के पानी में एक अज्ञात शख्स का शव बहता हुआ पाया गया। सड़क के चारों तरफ बाजार होने की वजह से उस समय बड़ी संख्या में लोग वहां से गुजर रहे थे। लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में सनसनी फैल गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से नालों में पानी का बहाव तेज हो गया।

इसी तेज बहाव के साथ शव बहकर सड़क तक पहुंच गया। हालांकि शव वहां कैसे पहुंचा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। वहीं यह भी साफ नहीं हो सका है कि मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के स्‍पष्‍ट कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

Advertisement

पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर शव मिलने की इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के आधार पर आगे की जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें- UP: 'शाका मारा जा सकता है, लेकिन...' पुलिस को चैलेंज करने वाली 'लुटेरी' ज्‍योति ऐसे हुई गिरफ्तार, दूसरे पति संग हनीमून मनाने गई थी हरिद्वार
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड