अपडेटेड 23 June 2025 at 20:21 IST
Rohini Ghavari : 'सच सामने आकर रहेगा, सम्मान की लड़ाई में पीछे...', MP चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रोहिणा की दो टूक
इंदौर की रहने वाली PhD स्कॉलर रोहिणी घावरी दावा करती हैं कि वो लंबे समय तक चंद्रशेखर आजाद के साथ रिलेशनशिप में थीं और चंद्रशेखर उन्हें धोखा दिया है।
- भारत
- 2 min read

Complaint Against Chandrashekhar Azad : उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण (Chandra Shekhar Azad) की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी (Rohini Ghavari) ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई है। वाल्मीकि समुदाय से आने वाली रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर भावनात्मक, मानसिक और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
PhD स्कॉलर रोहिणी घावरी पिछले लंबे समय से चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘वो चंद्रशेखर के साथ 2021 से रिलेशनशिप में थीं। चंद्रशेखर ने पहले से अपनी शादी की बात उनसे छुपाई थी।' अब उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया साइट X पर लिखा- “आज से कानूनी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी। सच सामने आकर रहेगा मैं अपने स्वाभिमान सम्मान के लिए लड़ूंगी पीछे नहीं हटूंगी।”
चंद्रशेखर ने क्या कहा?
रोहिणी घावरी दावा करती हैं कि वो लंबे समय तक चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनके आरोप पर चंद्रशेखर ने पहले तो लंबे समय तक चुप्पी साधी रखी, लेकिन फिर झांसी में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ये महिला सम्मान का विषय का है। मैं कोर्ट में अपना जवाब दुंगा, मैं कोशिश करूंगा कि मेरी वजह से किसी का दिल ना दुखे।' उन्होंने कहा कि ये मेरा निजी मामला है। मुझे जो भी कहना होगा, अदालत में कहूंगा।
कौन हैं रोहिणी घावरी?
इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी पीएचडी स्कॉलर हैं, वो सरकारी स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड में अपनी पीएचडी कर रही हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। वो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2023 में UNHRC की 52वीं बैठक में उन्होंने दलितों के अधिकारों और भारत की आरक्षण नीति की तारीफ की थी। अंबेडकरवादी रोहिणी खुद सामाजिक मुद्दों पर मुखर रही हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 20:21 IST