अपडेटेड 24 February 2025 at 23:48 IST

महाकुंभ में बचावकर्मियों ने 17 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया

महाकुंभ के दौरान सोमवार को 17 यात्रियों से भरी एक नौका गंगा नदी में अनियंत्रित होकर डूब गई लेकिन बचाव कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025 | Image: X

महाकुंभ के दौरान सोमवार को 17 यात्रियों से भरी एक नौका गंगा नदी में अनियंत्रित होकर डूब गई लेकिन बचाव कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ के एक बयान के मुताबिक एनडीआरएफ बचाव कर्मियों ने नौ श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया, जबकि आठ अन्य श्रद्धालुओं को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा सुरक्षित निकाला गया।

बयान में कहा गया कि यात्रियों से भरी एक नौका गंगा नदी में अनियंत्रित होकर डूब गई और उसमें सवार श्रद्धालु पानी में डूबने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गश्त लगा रहे एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने बिना समय गंवाए वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM योगी ने विधानसभा में सपा को लताड़ा तो भड़के अखिलेश, कहा- महाकुंभ...

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 23:48 IST