वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ पद्मश्री से सम्मानित, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निकाला था श्रेष्ठ मुहूर्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ज्योतिष के क्षेत्र में गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का अतुलनीय योगदान है।

Follow : Google News Icon  
Renowned Vedic scholar Ganeshwar Shastri Dravid receives Padma Shri award
वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ पद्मश्री से सम्मानित | Image: ANI

Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित समारोह में 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, प्रसिद्ध वैदिक विद्वान हैं। उन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय तय किया था। आध्यात्म की दुनिया में गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जाना माना नाम है। ज्योतिष के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान है।

पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड को यह सम्मान सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने और ज्योतिष के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंडित गणेश्वर शास्त्री का बेहद सम्मान करते हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी से नामांकन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंडित गणेश्वर शास्त्री मौजूद रहे थे।

यूपी की 4 हस्तियों को पद्मश्री

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए गए लोगों में उत्तर प्रदेश के 4 विशिष्ट लोग शामिल हैं। ये चार हस्तियां-

Advertisement
  • डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल
  • हृदय नारायण दीक्षित
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ 
  • डॉ. सत्यपाल सिंह हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के चारों विभूतियों को बधाई देते हुए कहा- "कला, साहित्य खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिया गया इनका विशिष्ठ योगदान भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। देश के 10 पद्म श्री पुरस्कार में से चार उत्तर प्रदेश के विभूतियों को मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख दिवंगत ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), प्रसिद्ध गायक दिवंगत पंकज उधास (मरणोपरांत), बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), शेखर कपूर और वायलिन वादक सुब्रमण्यम समेत 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों का पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए ऐलान किया गया था, जिसमें 23 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पैरों में चप्पल और चलने में कठिनाई, कौन हैं Bhimavva Doddabalappa Shilliekyatara जिनके लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड