अपडेटेड 26 August 2025 at 20:20 IST
UP: बरेली में छांगुर गैंग की तरह धर्मांतरण करने वाले गिरोह का फंडाफोड़, मदरसा संचालक अब्दुल मजीद निकला सरगना
Bareily News : बरेली पुलिस छांगुर बाबा गैंग के बाद से धर्मांतरण के मामलों को लेकर सतर्क थी। सूचना के आधार पर इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
- भारत
- 3 min read

Bareilly Conversion Gang : बरेली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बलरामपुर के छांगुर गैंग की तरह लोगों का ब्रेनवाश कर उनका धर्मांतरण कराता था। इस गिरोह का मुख्य सरगना मदरसा संचालक अब्दुल मजीद है। पुलिस ने अब्दुल मजीद के साथ उसके साथी सदस्य सलमान, आरिफ और फहीम को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरोह पूरे देश में सक्रिय था और कई लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका था, जिसमें बरेली के एक पूरे परिवार सहित दो अन्य परिवारों के सदस्य शामिल हैं। बरेली पुलिस ने इस गैंग की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले अब्दुल मजीद को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में सलमान, आरिफ और फहीम के अलावा कई अन्य सदस्य भी शामिल थे।
सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाते थे
यह गिरोह सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण के लिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पेशे से दर्जी सलमान लोगों को इस्लाम धर्म से जुड़ी किताबें, सीडी और धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध कराता था। उसका साथी आरिफ, जो करेली का रहने वाला है, वो इस काम में उसकी मदद करता था। वहीं, बाल काटने का काम करने वाला फहीम लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी गिरोह तक पहुंचाता था, जिससे उन्हें आसानी से फंसाया जा सके।
पीड़ित परिवारों की कहानी
गिरोह ने सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बृजपाल के पूरे परिवार को निशाना बनाया। बृजपाल का ब्रेनवाश कर उनकी शादी एक मुस्लिम लड़की से कराई गई। इसके बाद उनकी बहन का निकाह एक मुस्लिम युवक से कराया गया। मजबूरी में बृजपाल की मां ने भी धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके अलावा, कोतवाली क्षेत्र के प्रभात उपाध्याय का भी धर्मांतरण कराया गया। गिरोह का अगला निशाना इज्जत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक बीकॉम छात्र था, लेकिन प्रभात उपाध्याय की मां की सूचना पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
विदेशी फंडिंग की आशंका
पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि गिरोह को विदेशी फंडिंग मिल रही थी। अब्दुल मजीद के बैंक खाते में पिछले आठ महीनों में 13 लाख रुपये से अधिक के दो हजार से ज्यादा लेनदेन हुए हैं। सलमान और उसकी पत्नी के पास 12 बैंक खाते हैं, जबकि आरिफ और फहीम के पास भी दो-दो खाते हैं। पुलिस इन सभी खातों की जांच कर रही है।
बरेली पुलिस छांगुर बाबा गैंग की सक्रियता के बाद से धर्मांतरण के मामलों को लेकर सतर्क थी। सूचना के आधार पर इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 20:20 IST