अनोखा रावण दहन! महिला ने फूंका सास-ननद-पति का पुतला; शादी-धोखा और लिव इन के कॉकटेल की पूरी कहानी

दशहरा के मौके पर उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों के ही पुतले फूंक दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman burns effigy
महिला ने फूंका सास-ननद-पति का पुतला | Image: x

Uttar Pradesh: देशभर में 12 अक्टूबर को दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। असत्य पर सत्य की जीत विजयदशमी के मौके पर रावण के पुतले को आग लगाकर दहन किया गया। हालांकि इसी दिन उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों के ही पुतले फूंक दिए।

जी हां, आपने सही सुना... यूपी के हमीरपुर में एक महिला ने अपने ससुराल में घर के सामने ही पति, सास-ससुर और ननद की तस्वीरें चस्पा कर पुतला फूंककर दशहरा मनाया। अब इस अनोखे रावण दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति के अफेयर बाद पत्नी को छोड़…

जानकारी के अनुसार, मुस्करा कस्बे में रहने वाली प्रियंका की शादी करीब 14 साल पहले संजीव दीक्षित के साथ हुई थी। वहीं पति का अफेयर शादी से पहले से ही बहन की सहेली पुष्पांजलि के साथ चल रहा था। ऐसे में वह कुछ समय बाद प्रियंका को छोड़ पुष्पांजलि के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगा। इस बात की भनक लगते ही प्रियंका विरोध पर उतर आई। 

महिला ने क्यों फूंका पति-सास और ननद का पुतला?

पीड़िता प्रियंका ने बताया कि पति के इस गलत काम के खिलाफ सास-ससुर और ननद का साथ नहीं मिला, जिसके चलते वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। ससुराल वालों की इन्हीं हरकतों से तंग आकर प्रियंका ने सभी की तस्वीर चस्पा कर पुतले को घर के बाहर जला डाला। प्रियंका का कहना है कि इससे उसने यह संदेश देने की कोशिश की है कि समाज में बैठे रावण रूपी लोगों का बहिष्कार कर देना चाहिए। 

Advertisement

पीड़िता ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि इस मामले में प्रियंका ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि योगी सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है और आज एक पढ़ी-लिखी बेटी का बचान नहीं हो पा रहा है। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: 'अजय देवगन नहीं... कौन है घर का असली सिंघम?' काजोल ने किया ऐसा इशारा, देख सभी की छूट गई हंसी; VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड