दिन में नॉर्मल फिर देर रात वीडियो कॉल...होने वाली बहू से ससुर ने किया निकाह; बेटे के मोबाइल में है अब्बू के 'गंदी करतूत' के सबूत

यूपी के रामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जबरदस्ती तय कराया और फिर उसी लड़की को लेकर फरार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
father in law married his daughter in law Beats Up Wife For Objecting
दिन में नॉर्मल फिर देर रात वीडियो कॉल...होने वाली बहू से ससुर ने किया निकाह; बेटे के मोबाइल में है अब्बू के 'गंदी करतूत' के सबूत | Image: X

Rampur News: यूपी के रामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जबरदस्ती तय कराया और फिर उसी लड़की को लेकर फरार हो गया। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और गांव में हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। रामपुर के बांसनगली गांव में रहने वाला शकील नाम का शख्स छह बच्चों का पिता है। जानकारी के अनुसार, शकील ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता पास के ही खेमपुर गांव की एक युवती से जबरदस्ती तय किया था।

परिवार की सहमति के बिना हुई इस सगाई पर जब पत्नी और बच्चों ने विरोध जताया, तो शकील ने उन पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। पत्नी का कहना है कि शकील अक्सर मारपीट करता और धमकी देकर उन्हें चुप करा देता। शादी की बातचीत के दौरान शकील और उस लड़की के बीच बातचीत शुरू हो गई। पहले सामान्य कॉल और फिर देर रात वीडियो कॉल का सिलसिला चलने लगा। पत्नी और बेटे दोनों ने इस पर ऐतराज जताया, लेकिन शकील ने किसी की नहीं सुनी। जब बेटे ने रिश्ते से इनकार किया तो शकील भड़क गया और लड़के को दोषी ठहराया।

बेटे के पास है सबूत, बोला- अब्बू की हरकतों से शर्मिंदा हूं

शकील के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता और मंगेतर के बीच की बातचीत रिकॉर्ड कर रखी थी। वह खुद नाबालिग है और पहले ही इस शादी से इनकार कर चुका था। बेटे ने कहा कि वह पिता की हरकतों से बेहद शर्मिंदा था। कुछ दिन बाद शकील घर से रुपये, जेवर और लड़की को लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शकील और लड़की ने फरार होने के कुछ दिनों बाद निकाह कर लिया। हैरानी की बात यह है कि इस निकाह में शकील के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। वहीं लड़की के घरवालों ने भी इस शादी पर कोई विरोध नहीं जताया।

Advertisement

पत्नी मांग रही इंसाफ

शकील की पत्नी अब अपने बच्चों के साथ अकेली रह गई है। उसके तीनों बेटे पिता के इस कदम से टूट चुके हैं। पत्नी का कहना है कि शकील ने घर से दो लाख रुपये नकद और डेढ़ तोले सोना भी साथ ले लिया। अब वह महिला दर-दर भटक रही है और इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि "जिस लड़की को बहू बनाना था, आज वह मेरी सौतन बन गई है। मेरे लिए इससे बड़ा धोखा क्या होगा?"

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अलीगढ़ में भी 'सोनम'! देवर के प्‍यार में अंधी भाभी ने गोली मारकर करा दी पति की हत्या, शादी से पहले ही बना लिया था संबंध
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड