अपडेटेड 8 April 2025 at 14:47 IST

'राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान...', सपा MP रामजीलाल के खिलाफ 36 संगठनों का फूटा गुस्सा, निकाली महासंग्राम यात्रा

महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय संगठनों ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसमें 36 संगठन शामिल हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
महासंग्राम यात्रा
महासंग्राम यात्रा | Image: Republic

Maharana Sanga Controversy : लखनऊ की सड़कों पर मंगलवार ( 8 अप्रैल) को इतिहास और अस्मिता की हुंकार गूंजी। महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय संगठनों ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 'महापुरुषों का अपमान नहीं सहेंगे' के नारों के साथ 1090 चौराहे से गांधी प्रतिमा तक 'महासंग्राम यात्रा' निकाली गई, जिसमें 36 से ज्यादा क्षत्रिय और सामाजिक संगठन शामिल हुए।

सपा सांसद रामजीलाल सुमन और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शनकारियों का आक्रोश साफ दिखा। राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल की तैनाती और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ी दी गई है।

समाज के हर जाति और धर्म के लोग महासंग्राम में शामिल- बलराज सिंह

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षत्रिय संगठन से जुड़े बलराज सिंह चौहान का कहना है कि यह प्रदर्शन केवल क्षत्रिय संगठन की तरफ से नहीं किया गया, बल्कि इसमें सभी धर्म, जाति के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज यह एक परंपरा बन गई है कि देश के महान सपूतों और वीरों के खिलाफ कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनीतिक पार्टी का नेता कुछ भी बोल देता है। अब तो संसद में भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इसी के विरोध में न केवल क्षत्रिय संगठन, बल्कि समाज के हर जाति व धर्म के लोग इस महासंग्राम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 

क्या है सपा सांसद का बयान?

रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का तकियाकलाम हो गया है कि इनमें बाबर का डीएनए है। वे लोग हर जगह इस बात को दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान तो बाबर को नहीं, मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। यहां का मुसलमान सूफी-संतों की परंपरा को अपना आदर्श मानता है।

Advertisement

सपा सांसद ने कहा कि मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? उन्होंने कहा कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लेकर आया था। उन्होंने सवाल किया कि मुसलमान बाबर की औलाद हैं, लेकिन तुम तो गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हिंदुस्तान में तय हो जाए। बाबर की आलोचना हो तो राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं?

यह भी पढ़ें :   Weather Update: दिल्ली में 41 तो राजस्थान में 46... IMD का ताजा अपडेट

Advertisement

यह भी पढ़ें :    रजत पाटीदार ने ऐसी क्या गलती कर दी? BCCI ने दी बड़ी सजा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 14:47 IST