BREAKING: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज हो सकती है एक और FIR, लगेगा साजिश रचने का आरोप; इस बार किसका नाम?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस पूरे मामले में एक और FIR दर्ज कराई जा सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Mandir Donation theft case Another FIR could be registered conspiracy may be very big name
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज हो सकती है एक और FIR, लगेगा साजिश रचने का आरोप; इस बार किसका नाम? | Image: File

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस पूरे मामले में एक और FIR दर्ज कराई जा सकती है। SIT इस बार साजिश रचने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाएगी। बताया जा रहा है कि इस एफआईआर में कुछ बड़े नाम हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पहले FIR  में नामजद आरोपियों की अधूरी जानकारी दर्ज की गई है। साथ ही, जांच में कुछ बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के मिलीभगत के संकेत मिले हैं, लेकिन उनके नाम FIR से नदारद हैं। इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR को लेकर उठ रहे सवाल गंभीर हैं।

क्यों हो रही है तहरीर की चर्चा?

FIR में नामजद कर्मचारियों के पिता के नाम और पूरे पते दर्ज नहीं किए गए थे, जबकि सभी आरोपी लंबे समय से मंदिर और ट्रस्ट के कामकाज से जुड़े रहे हैं। यह बुनियादी जानकारी का न होना कई सवाल खड़े करता है। FIR में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल की गई हैं, जिससे संकेत मिलता है कि मामले में किसी सरकारी कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जांच में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत के संकेत मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी बैंक अधिकारी को नामजद नहीं किया गया।

Advertisement

ट्रस्ट सदस्य की ओर से कराई गई शिकायत

ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं। एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बताया गया है। ज्ञात हो कि सभी नामजद आरोपी लंबे समय से मंदिर और ट्रस्ट के व्यवस्थाओं से जुड़े रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Ketan Agarwal Murder: जोधपुर छोड़ पुणे आया चेतन, पिता की किराना दुकान संभाली, ऐसे हुई थी सिया से पहली मुलाकात

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड