Ketan Agarwal Murder: जोधपुर छोड़ पुणे आया चेतन, पिता की किराना दुकान संभाली, ऐसे हुई थी सिया से पहली मुलाकात

Pune Ketan Agarwal Murder: चेतन चौधरी कुछ सालों पहले तक जोधपुर में रह रहा था। अपने पिता का परचून की दुकान में हाथ बंटवाने के लिए वो पुणे आया था। यहां उसकी मुलाकात सिया से हुई। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ketan Agarwal Murder
सिया और चेतन की पहली मुलाकात | Image: X

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के युवा रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस की पुलिस अब तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। 20 साल की सिया गोयल, जो केतन की मंगेतर थी, उसने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर इतनी चालाक साजिश रची। दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग पर ले जाकर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। पुलिस की जांच हर रोज नया खुलासा कर रही है। अब सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई है।

चेतन चौधरी कुछ सालों पहले तक जोधपुर में रह रहा था। अपने पिता का परचून की दुकान में हाथ बंटवाने के लिए वो पुणे आया था। यहां उसकी मुलाकात सिया से हुई। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।

पुणे आकर संभाली पिता की परचून दुकान

चेतन चार बहनों का इकलौता भाई है। मिली जानकारी के अनुसार चेतन राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र के पलासनी गांव का रहने वाला है। उसके पिता बाबूलाल सीरवी कई सालों से अपने भाइयों के साथ पुणे में परचून की दुकान चला रहे थे। कोरोना महामारी के समय कारोबार प्रभावित होने के बाद चेतन अपने पिता का साथ देने के लिए पुणे आ गया।

सिया और चेतन की पहली मुलाकात क्रिकेट मैचों के दौरान हुई थी। सिया का भाई साहिल और चेतन चौधरी साथ में क्रिकेट खेलते थे। सिया अपने भाई साहिल के साथ क्रिकेट मैच देखने और खेलने जाया करती थी। बाद में एक दोस्त की दिवाली पार्टी में दोनों फिर से मिले और उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया।

Advertisement

सिया को लेकर गया था जोधपुर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिया को चेतन दिसंबर 2025 में जोधपुर लेकर गया था। यहां दोनों एक फाइव स्टार होटल में रुके थे और साथ दो दिन बिताए। इस दौरान दोनों मेहरानगढ़ किले समेत कई जगहों पर घूमे थे। मई 2026 में सिया, चेतन को उदयपुर लेकर गई, जहां नवंबर में उसकी और केतन की शादी होने वाली थी। दोनों उस होटल भी गए थे, जहां शादी समारोह होना था।

‘विग पहनता और हकलाता था केतन, इसलिए…’

पूछताछ में सिया गोयल पुलिस को अलग-अलग कहानियां सुना रही है। अब उसने कहा है कि वह केतन को पसंद नहीं करती थी क्योंकि उसके सिर पर बाल नहीं थे और वो विग लगाता था और हकलाता था। पहले सिया ने कहा था कि वह अपने परिवार की बदनामी के डर से केतन संग अपनी सगाई नहीं तोड़ी। इसकी जगह उसने केतन को रास्ते से हटाने के लिए मारना बेहतर समझा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'केतन के हेयर पैच के बारे में सिया को पता था...', विग वाले बयान पर फूटा पिता का गुस्सा, कहा- वो ना कह सकती थी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड