'केतन के हेयर पैच के बारे में सिया को पता था...', विग वाले बयान पर फूटा पिता का गुस्सा, कहा- वो ना कह सकती थी

Pune: सिया गोयल के केतन के विग पहनने वाले बयान पर अब पिता विशाल अग्रवाल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि केतन ‘विग का एक छोटा पैच’ लगाते थे, जिसके बारे में सिया और उसके परिवार को पहले से पता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ketan Agarwal Murder Case
केतन अग्रवाल मौत मामला | Image: X

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस से पूछताछ में सिया ने बताया है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे और वह हकलाता था, इसलिए वे उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उसने लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन को मार दिया। उसके इस बयान पर अब केतन के पिता विशाल अग्रवाल का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इस दावे को खारिज किया और बताया कि केतन ‘विग का एक छोटा पैच’ लगाते थे।

सिया के बयान पर क्या बोले केतन के पिता?  

विशाल अग्रवाल ने केतन की हत्या के पीछे इस वजह को बेहद मामूली बताया और इसके पीछे बड़ी साजिश की भी आशंका जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को मेडिकल कारणों की वजह से सिर के एक छोटे से हिस्से में बाल झड़ने की समस्या थी। रिश्ता पक्का होने से बहुत पहले ही यह बात सिया और उसके परिवारवालों को साफ तौर पर बता भी दी गई थी।

इस दौरान पिता ने भावुक होते हुए कहा कि अगर सिया को केतन के लुक या फिर विग से सच में कोई दिक्कत थी, तो वह शादी से इनकार कर सकती थी, लेकिन उनके बेटे को मारा क्यों?

विशाल अग्रवाल ने कहा कि रिश्ता तोड़ना आसान रास्ता था, लेकिन इसके लिए किसी की हत्या कर देना, यह बात गले नहीं उतरती।

Advertisement

इस वजह से केतन को पसंद नहीं करती थी सिया

20 साल की सिया ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है कि वे केतन के लुक से खुश नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, सिया ने पुलिस को बताया कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे और वो विग पहनता था। केतन का विग पहनना मुझे पसंद नहीं था। सिया ने यह भी दावा किया है कि केतन हकलाता था।

18 जून को किले से धक्का देकर मार डाला

सिया और केतन की सगाई फरवरी में ही हुई थी और दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इस बीच सिया का चेतन चौधरी नाम के युवक से प्रेम संबंध भी चल रहा था। दोनों ने मिलकर बड़ी चालाकी से केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए 18 जून को सिया, केतन को लेकर लोहागढ़ किले पर लेकर गई और 400 फीट गहरी खाई से उसे धक्का दे दिया। इसके बाद सिया ने इसे हादसा दिखाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जैसे मामले की जांच की तो कुछ गलतियों ने दोनों की पोल खोल दी।

Advertisement

केतन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसे खोने से परिवार टूट गया है। वह आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, सिया की मां का कहना है कि अगर इस मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, भले ही वह मेरी बेटी ही क्यों न हो। अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को उसी जगह से नीचे फेंक दिया जाना चाहिए जहां से केतन गिरा था।

यह भी पढ़ें: लोहगढ़ किले पर तीनों सुबह 9 बजे पहुंचे, सिया के इशारे पर चेतन ने 10.40 बजे तक केतन का कर दिया काम तमाम, हत्या के दिन क्या-क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड