लोहगढ़ किले पर तीनों सुबह 9 बजे पहुंचे, सिया के इशारे पर चेतन ने 10.40 बजे तक केतन का कर दिया काम तमाम, हत्या के दिन क्या-क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन

केतन अग्रवाल हत्याकांड में लोहगढ़ किले पर क्या-क्या हुआ, सिया और चेतन ने केतन को कैसे मारा? दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने घटनाक्रम बनाया है। सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर केतन की कार किले के लिए निकली... पढ़ें पूरा टाइमलाइन और इशारे करते ही कैसे धकेलकर मारा, पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ketan Murder Case Timeline
Ketan Murder Case: सुबह 8:41 बजे केतन कार लेकर लोहागढ़ किले के लिए निकला, सिया ने किया इशारा, फिर चेतन ने धक्का दिया... जांच एजेंसी ने बताया पूरा घटनाक्रम, पढ़ें | Image: Republic

Ketan Murder Case Timeline: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया, लोहगढ़ किले में हुई इस घटना को लेकर गहन जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां सिया और चेतन को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है, एजेंसियों के आरोप के मुताबिक, सिया और चेतन ने मिलकर केतन को किले की खाई में धकेलकर मार डाला।

सिया और चेतन ने केतन को कैसे मारा?

सुबह 8:41 बजे केतन अग्रवाल की कार उर्से टोल नाका (पुणे साइड) से एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ी।  

करीब एक घंटे बाद कार लोहगढ़ किले के बेस तक पहुंच गई। अगले 22 से 25 मिनट में केतन किले के ऊपर पहुंच गए। 

करीब 30 मिनट बाद सिया भी किले के टॉप पर पहुंच गई। चेतन कुछ दूरी बनाए रखते हुए सिया और केतन का पीछा करते हुए किले पर पहुंच गया।

Advertisement

करीब 10:15 बजे तीनों किले के टॉप पर मौजूद थे। 

करीब 10:40 बजे सिया की मां के फोन से केतन की मां को कॉल किया गया। इसके बाद सिया ने मदद के लिए गुहार लगाई।

Advertisement

जांच एजेंसियों के आरोप

जांच एजेंसियों के आरोप के मुताबिक, सिया और चेतन ने पहले से धक्का देने का इशारा तय कर लिया था। आरोप है कि सिया नीचे बैठ गई और चेतन को इशारा किया। इसके बाद चेतन ने कथित तौर पर पीछे से केतन को धक्का दे दिया, जिससे वह खाई में गिर गए।

वहीं, पुलिस का कहना है कि ये घटना पहले से प्लान थी। तीनों किले के टॉप पर पहुंचने के बाद सिया और चेतन ने इशारे का इस्तेमाल किया। केतन को धक्का लगने के बाद सिया ने मदद की गुहार लगाई और मां को फोन भी करवाया गया।

सबूत इकट्ठा कर रही हैं जांच एजेंसियां

बतादें लोहगढ़ किला पुणे के नजदीक एक फेमस जगह है। लेकिन इस बार यहां हुई घटना ने सबको चौंका दिया है। जांच एजेंसियां अब इस मामले में और सबूत इकट्ठा कर रही हैं। पुलिस ने साफ किया है कि अभी तक ये आरोप हैं। मामले की जांच पूरी तरह जारी है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। फिलहाल मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

यह भी पढ़ें: मैच से पहले संभावना सेठ पहुंचीं शिवम दुबे के घर, धूमधाम से मनाया बर्थडे

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड