'हम ऐसा कर देंगे, साइकिल का पंचर जोड़ेंगे', केशव प्रसाद मौर्य पर रामगोपाल यादव का विवादित बयान

रामगोपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के साइकिल पंचर करने वाले बयान पर कहा कि हम उनको ऐसा कर देंगे कि वह साइकिल का पंचर जोड़ने का काम करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Lok sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में चुनाव दिलचस्प हो गया है। इसके साथ ही विवादित बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव ने मानांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के नामांकन में रामगोपाल यादव भी शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर विवादित बयान दिया।

दरअसल, इस बार बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार फिर से सत्ता में आई तो संविधान को बदल देगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साइकिल पंचर करने वाले बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम उनको ऐसा कर देंगे कि वह साइकिल का पंचर जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि मैनपुरी में डिंपल यादव पिछली बार के मुकाबले और बड़े अंतर से चुनाव जीत रही हैं।

डिंपल ने 2022 में जीता उपचुनाव

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने 2022 में मैनपुरी संसदीय सीट से उपचुनाव जीता था और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था। सपा का गढ़ मानी जाने वाली यह सीट पार्टी संस्थापक और डिंपल यादव के ससुर मुलायम सिंह यादव के पास थी, जो 10 अक्टूबर, 2022 को उनकी मौत के बाद खाली हो गई। 2019 में मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य को 94,389 वोटों से हराया था।

मैनपुरी सदर से हैं विधायक

बीजेपी ने डिंपल यादव की टक्कर में जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जयवीर सिंह, यादव परिवार का गढ़ माने जानी वाली मैनपुरी सदर सीट से विधायक हैं। जयवीर सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कि मैनपुरी सदर विधानसभा सीट को भी सपा का गढ़ कहा जाता था, जिसे जीतकर उन्होंने सपा का गढ़ तोड़ दिया और अब लोकसभा में भी हम सपा के गढ़ को तोड़ देंगे। जयवीर सिंह के दावे पर डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी से कोई भी आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और सपा भारी अंतर से चुनाव जीतेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बसपा के रोड शो में प्रत्याशी जीशान ने आजम खान का लगाया पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड