'राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा', सपा नेता राजकुमार भाटी का संकल्प लेते वीडियो वायरल, BJP ने घेरा तो बोले- धर्म परिवर्तन...

राजकुमार भाटी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम से वीडियो वायरल होने के बाद सफाई में कहा कि वे सभी धर्मों का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है और न ही उनका कोई इरादा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajkumar Bhati controversy
राजकुमार भाटी विवाद | Image: Republic

Rajkumar Bhati: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथिततौर पर श्री राम और श्री कृष्ण को भगवान न मानने की कसम खाते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होते ही वह विवादों में आ गए। हालांकि, अब उन्होंने इन अपनी सफाई पेश की है।

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि वे 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। ऐसे में उन्होंने एक सच्चा समाजवादी होने के नाते प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करने की बात कही।

वायरल वीडियो पर क्या बोले राजकुमार भाटी?

उन्होंने कहा, 'मुझे जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें शामिल होता हूं। मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था भी टेककर आता हूं। मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं। हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं। बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।'

धर्म परिवर्तन करने का मेरा कोई इरादा नहीं- भाटी

सपा प्रवक्ता ने कहा, 'बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है। लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है। मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताए उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई जरूरत है और ना ही ऐसा मेरा कोई इरादा है।'

Advertisement

राजकुमार भाटी ने बीजेपी आईटी सेल पर बोला हमला

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं। कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और न ही कोई गलतफहमी पालें।

यही है सपा की असली सोच?- BJP ने उठाए सवाल

वहीं बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने उन्हें जमकर घेरा। उन्होंने एक्स पर समारोह के दौरान का वीडियो साझा करते हुए कहा, 'चुनाव आते ही हिंदू होने का दिखावा करने वाली सपा की असलियत अब सभी के सामने है! सपा नेता भगवान विष्णु, महेश, श्रीराम और श्रीकृष्ण को भगवान मानने से इनकार कर रहे हैं। अखिलेश यादव जी बताएं, क्या यही है सपा की असली सोच? चुनाव के समय हिंदू बनने का नाटक और बाकी समय हिंदू आस्था का अपमान आखिर कब तक चलेगा यह दोहरा चरित्र?'

Advertisement

किस वीडियो पर मचा है बवाल?

'विशाल धम्म दीक्षा समारोह' में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराई गईं थीं। जिसमें कहा गया था, 'मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को कभी भगवान नहीं मानूंगा और न ही मैं उनकी पूजा करूंगा। मैं भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा। मैं बौद्ध धर्म के विरुद्ध कोई आचरण नहीं करूंगा। मैं कोई भी क्रिया-कर्म ब्राह्मणों के हाथ से नहीं कराऊंगा। मैं यह प्रतिज्ञा करता हूं कि आज से मैं बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के अनुसार आचरण करूंगा।' इसी दौरान मंच पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी मौजूद थे जो शपथ लेते दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें: कभी थप्पड़ तो कभी जूते... दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दरोगा पर श्रद्धालुओं को पीटने का आरोप, VIDEO वायरल होते ही जांच के आदेश
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड