राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे- BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की दो टूक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वे दावा करते हैं कि SIR की वजह से चुनाव हार रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि अगर उन्होंने जमीन पर वर्कर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया होता तो आज उन्हें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
- भारत
- 3 min read

गोरखपुर में 'लाकतंत्र बचाओ बेरोजगारी हटाओ' मार्च के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 24 घंटे के अंदर बहस की चुनौती दी थी। इसके बाद बीजेपी के कई नेता और मंत्री राहुल गांधी को जवाब दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर में मार्च के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनकी नैतिक हैसियत पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन हम उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी देश को अराजकता में धकेलना चाहते हैं।
नितिन नवीन ने कहा कि क्या आपके पास पीएम मोदी से जवाब मांगने का कोई नैतिक आधार है। आपने ऐसा क्या किया है जो आपको जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस जमीनी स्तर पर पार्टी वर्कर्स के साथ मिलकर काम किया होता तो उन्हें देश में इतनी बुरी चुनावी हार का सामना नहीं करना पड़ता।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वे दावा करते हैं कि SIR की वजह से चुनाव हार रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि अगर उन्होंने जमीन पर वर्कर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया होता तो आज उन्हें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
Advertisement
उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस लॉन्चिंग पैड की बात की जा रही है उसमें सिर्फ रॉकेट ही खराब नहीं है बल्कि लॉन्चिंग पैड खुद खराब है, क्योंकि उससे ऐसे नेता निकलते हैं जिन्होंने आजादी की आड़ में जब तक हो सका इस देश की सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने गरीबी खत्म करने का वादा किया लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे। जबकि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश दोनों आगे बढ़ रहे हैं।