हर महिला अपने पैरों पर खड़ी होगी, हम एक अच्छा पैकेज लेकर आ रहे हैं, नारी गरिमा और उनके स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है- CM योगी
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल्द ही एक विशेष पैकेज लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के साथ-साथ उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- भारत
- 2 min read
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सरकार इसी सोच के साथ महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है.
उत्तर प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया कि योगी सरकार जल्द ही प्रदेश की महिलाओं के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आने जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने के साथ-साथ उनके स्वाभिमान और आर्थिक स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है।
सुरक्षा और गरिमा के साथ आर्थिक मजबूती पर ध्यान
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। राज्य में महिलाओं को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के बाद अब सरकार का पूरा ध्यान उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर है। इसी कड़ी में विशेष पैकेज तैयार किया जा रहा है ताकि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो सके और परिवार की आर्थिक नींव को मजबूत कर सके।
परिवार और समाज का संबल बनेंगी महिलाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि केवल सुरक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को अधिक बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छा भविष्य दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो इससे न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा समाज सशक्त होगा।
Advertisement
महिलाओं की आत्मनिर्भरता से विकसित होगा उत्तर प्रदेश
प्रदेश की प्रगति पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब राज्य की आधी आबादी आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर होगी, तभी उत्तर प्रदेश वास्तविक मायनों में विकसित बन पाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के राष्ट्रीय संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के हर नागरिक का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर और विकसित होने से पूरे देश के विकास को एक नई गति मिलेगी, और इसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी।
ये भी पढ़ें - उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश कतई बर्दाश्त नहीं, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से होगी कार्रवाई- CM योगी