Meerut Murder Case: जेल में मुस्कान-साहिल को MP अरुण गोविल ने दी रामायण, अपने किए को याद कर दोनों की आंखों से निकले आंसू

अरुण गोविल जिला कारागार पहुंचे तो माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। कैदियों की आंखों में आंसू आ गए, खास बात ये भी रही कि साहिल और मुस्कान भी उस वक्त वहां मौजूद थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Arun Govil Jail Visit : मेरठ सांसद और रामायण में श्रीराम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल जब जिला कारागार पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। कैदियों की आंखों में आंसू आ गए, खास बात ये भी रही कि साहिल और मुस्कान भी उस वक्त वहां मौजूद थे। दोनों अरुण गोविल को देखने के बाद भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और भावुक हो उठे।

सांसद अरुण गोविल ने कैदियों को रामायण भेंट की, जिसे लेने के लिए सभी लाइन में खड़े हो गए। कैदियों ने पूरे आदर और अनुशासन के साथ रामायण स्वीकार की। घर-घर रामायण अभियान के तहत अरुण गोविल ने जेल में भी रामायण भेंट की।

रामायण सिर्फ एक ग्रंथ नहीं, आचरण में अपनाने योग्य शिक्षा- अरुण गोविल 

अरुण गोविल ने कहा कि रामायण हर धर्म के लोगों द्वारा सम्मान के साथ स्वीकार की गई है, क्योंकि यह सिर्फ एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की सीख देती है। अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने जेल में रामायण वितरित की, साहिल और मुस्कान भावुक हो गए, दोनों की आंखों में आंसू आए हुए थे। सभी कैदियों ने अनुशासन के साथ लाइन में लगकर रामायण ली, रामायण को सभी धर्मों के लोगों ने आदर से अपनाया है।

सौरभ हत्याकांड में गिरफ्तार हैं मुस्कान और साहिल

मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने खुद मुस्कान को पुलिस के हवाले कर दिया। तभी से साहिल और मुस्कान जेल में कैद है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें : बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान बोले-NDA मजबूती से आगे बढ़ रहा लेकिन...

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड