बिहार में चुनावी हलचल तेज, चिराग पासवान बोले- 'NDA मजबूती से आगे बढ़ रहा लेकिन विपक्ष में वर्चस्व की लड़ाई दिख रही'

चिराग पासवान ने चुनावी मौसम में विपक्ष पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा कि NDA मजबूती से आगे बढ़ रहा लेकिन विपक्ष में वर्चस्व की लड़ाई दिख रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Political Crisis: Chirag Paswan Replies to Tejashwi Yadav’s ‘Khela’ Jibe
चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना। | Image: PTI

Bihar Election 2025: बिहार में इन दिनों चुनावी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर NDA नेताओं की ताबड़तोड़ बैठक और शीर्ष नेतृत्व का बिहार दौरा भी जारी है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

बिहार में चुनावी सरगर्मी को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "चुनाव का वर्ष है और NDA गठबंधन एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ समय पहले दिल्ली में भी NDA के तमाम नेताओं की बातचीत हुई थी। आज गृह मंत्री स्वयं बिहार में मौजूद हैं। जहां एक तरफ हमारा गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में जिस तरह वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है, यह दर्शाता है बिखरा हुआ विपक्ष, हम एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।"

नवरात्रि के मौके पर चिराग पासवान ने की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि प्रधानमंत्री ने जो संकल्प लिया है कि 2047 में भारत एक विकसित देश बनेगा उसमें सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में हमारा प्रदेश बिहार आए। यह कामना करता हूं कि पीएम मोदी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं अपनी उन जिम्मेदारियों को पूरा कर सकूं। यही कामना करने मैं आज यहां आया हूं।"

गोपालगंज में गरजे अमित शाह

गोपालगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमने(भाजपा) 87 लाख किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए। 1 करोड़ 60 लाख घरों में जल जीवन मिशन से नल से जल पहुंचाया। 3 करोड़ 52 लाख लोगों को हमने 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं दी। हमने 1 करोड़ 17 लाख बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया है। RJD ने पूरे बिहार को तबाह करके रखा था। लालू यादव गौ माता का चारा भी खा गए थे। क्या बिहार फिर अपहरण, हत्या और भय के शासन में जाना चाहता है?"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Meerut Murder Case: नई बैरक में शिप्ट किए गए हत्यारोपी, साहिल उगाएगा सब्जी तो मुस्कान करेगी सिलाई-कढ़ाई, अब निकलेगी हेकड़ी!

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड