प्रिंस युकेश सिंह: विदेश में शिक्षा, दिवंगत पिता उमाशंकर सिंह से मिले संस्कार और समाजसेवा की राह

बलिया के रसड़ा से तीन बार बसपा विधायक रहे दिवंगत उमाशंकर सिंह के इकलौते बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद स्वदेश लौटकर पारिवारिक कंपनी 'सीएस इंफ्राकंस्ट्रक्शन' (सीईओ) की कमान संभाली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
प्रिंस युकेश सिंह: विदेश में शिक्षा, दिवंगत पिता उमाशंकर सिंह से मिले संस्कार और समाजसेवा की राह
प्रिंस युकेश सिंह: विदेश में शिक्षा, दिवंगत पिता उमाशंकर सिंह से मिले संस्कार और समाजसेवा की राह | Image: Republic

बलिया के खनवर गांव की सड़क पर उमड़ी वो भीड़ महज एक नेता को अंतिम विदाई देने नहीं आई थी, बल्कि उस अटूट रिश्ते की गवाही दे रही थी जो रसड़ा के तीन बार के विधायक दिवंगत उमाशंकर सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता के साथ बनाया था। उनके निधन के तेरहवें दिन जब करीब एक लाख लोग खनवर पहुंचे, तो इस विशाल जनसैलाब और व्यवस्थाओं के बीच चुपचाप सब कुछ संभालते दिखे उनके इकलौते बेटे प्रिंस युकेश सिंह।

अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर में परिवार को संभालने वाले प्रिंस ने साबित कर दिया कि पिता की विरासत सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि जनसेवा और आचरण में निहित होती है।

विदेश में शिक्षा, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ाव

प्रिंस युकेश सिंह का बचपन एक ऐसे माहौल में बीता जहां घर का दरवाजा हर जरूरतमंद के लिए 24 घंटे खुला रहता था। उनके दादा घुराहु सिंह भारतीय सेना में रहे और पिता उमाशंकर सिंह ने 1990 के दशक में छात्र राजनीति से शुरुआत कर 2012, 2017 और 2022 में रसड़ा से विधायकी जीती। 2022 में तो वे 403 सदस्यों वाली यूपी विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे।

उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए प्रिंस के पास वहीं बसने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने अपनी जड़ों की ओर लौटना चुना। 2020 में उन्होंने पारिवारिक कंपनी 'सीएस इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड' के प्रेसिडेंट और 2025 में सीईओ के रूप में कमान संभाली। पूर्वांचल में सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर वे सीधे आम जनजीवन को बेहतर बनाने में जुट गए।

Advertisement

सबसे कठिन वक्त में संभाली जिम्मेदारी

पिता की लंबी बीमारी और 5 अगस्त 2026 को हुए उनके असमय निधन के दौरान प्रिंस ने न केवल परिवार को ढांढस बंधाया, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों का सहारा भी बने। गंगा किनारे पिता को मुखाग्नि देने वाले प्रिंस को देखकर पूरा बलिया यह महसूस कर रहा था कि उमाशंकर सिंह का सेवा-भाव अब उनके बेटे के रूप में जीवित है।

मंच से दूर, शांत कर्म की राह

सुर्खियों और मंच की चकाचौंध से दूर रहने वाले प्रिंस कम बोलते हैं, ध्यान से सुनते हैं और काम पर भरोसा रखते हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई हो, किसी का इलाज हो या आपदा में किसी परिवार की मदद—वे बिना किसी बड़े शोर-शराबे के चुपचाप सेवा कार्यों में लगे रहते हैं।

Advertisement

जहां आज के दौर में युवा आगे बढ़ने के लिए घर छोड़ देते हैं, वहीं प्रिंस विदेश से लौटकर अपनी माटी का कर्ज चुका रहे हैं। खनवर का वह घर, जिसका दरवाजा उमाशंकर सिंह ने कभी बंद नहीं होने दिया, आज प्रिंस युकेश सिंह के कंधों पर वही भरोसा और विरासत लेकर आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - 5 बेटियां, दामाद और पूरा परिवार... फिर भी बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार में आने को नहीं कोई तैयार, VIDEO कॉल पर देखा; समाज को झकझोर देने वाली कहानी

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड