5 बेटियां, दामाद और पूरा परिवार... फिर भी बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार में आने को नहीं कोई तैयार, VIDEO कॉल पर देखा; समाज को झकझोर देने वाली कहानी

पानीपत में 65 वर्षीय सुशील कुमार सिंह के निधन का एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। पांच बेटियां, दामाद और भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद उनके अंतिम संस्कार में कोई शामिल नहीं हुआ। परिजनों ने दूरी और असमर्थता जताई। यहाँ तक कि जनसेवा दल ने आने-जाने का खर्च उठाने की पेशकश की, फिर भी कोई नहीं आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 बेटियां, दामाद और पूरा परिवार... फिर भी बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार में आने को नहीं कोई तैयार, VIDEO कॉल पर देखा; समाज को झकझोर देने वाली कहानी
5 बेटियां, दामाद और पूरा परिवार... फिर भी बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार में आने को नहीं कोई तैयार, VIDEO कॉल पर देखा; समाज को झकझोर देने वाली कहानी | Image: Republic

काजल सिंह राजपूत की रिपोर्ट

पानीपत से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने आधुनिक समाज और रिश्तों की बिखरती ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले 65 वर्षीय सुशील कुमार सिंह का पानीपत में निधन हो गया। उनके जीवन में पांच बेटियां, दामाद और पूरा परिवार होने के बावजूद अंतिम विदाई देने के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

रिफाइनरी के पूर्व कर्मी थे सुशील कुमार, सीने में दर्द से अचानक हुई मौत

सुशील कुमार सिंह पानीपत के ददलाना गांव स्थित राधा स्वामी कॉलोनी में रहते थे और पहले रिफाइनरी में नौकरी करते थे। अचानक सीने में तेज दर्द उठने के कारण उनका निधन हो गया। कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को इसकी सूचना देकर अंतिम संस्कार के लिए पानीपत आने को कहा।

जनसेवा दल ने उठाई टिकट खर्च की जिम्मेदारी, फिर भी परिवार ने दूरी बनाई

जब स्थानीय जनसेवा दल के सचिव चमन गुलाटी ने परिवार से संपर्क किया, तो पता चला कि सुशील कुमार की पांच बेटियां हैं—जिनमें से तीन विवाहित और दो अविवाहित हैं, जबकि उनकी पत्नी बीमार रहती हैं।

Advertisement

मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जनसेवा दल ने परिजनों को आने-जाने का पूरा टिकट खर्च देने की भी पेशकश की। यहां तक कि मामा, चाचा और दामादों से भी संपर्क साधा गया, लेकिन हर तरफ से आने में असमर्थता जताते हुए पल्ला झाड़ लिया गया।

'आप ही कर दो अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर दिखा देना'

परिवार की ओर से जब कोई भी पानीपत पहुंचने को तैयार नहीं हुआ, तो उन्होंने बेरुखी की हद पार करते हुए कह दिया, "आप ही अंतिम संस्कार कर दीजिए और हमें वीडियो कॉल पर दिखा दीजिए।"

Advertisement

इसके बाद जनसेवा दल ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पूरे विधि-विधान से सुशील कुमार का अंतिम संस्कार किया और वीडियो कॉल के जरिए बेटियों को अंतिम दर्शन करवाए। इस दौरान कुछ बेटियां भावुक जरूर हुईं, लेकिन पानीपत आने का कष्ट किसी ने नहीं उठाया।

अस्थियां विसर्जित करने से भी किया इंकार, समाज के लिए एक बड़ा सवाल

संवेदनशून्यता यहीं नहीं रुकी। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजनों से हरिद्वार जाकर अस्थियां लेने का अनुरोध किया गया, तो उन्होंने फिर असमर्थता जताते हुए जनसेवा दल से ही अस्थियां विसर्जन करने का आग्रह किया।

जिस पिता ने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों का भविष्य संवारने में लगा दी, उसके अंतिम समय में अपनों की ऐसी बेरुखी ने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आज के दौर दूरियां और व्यस्तताएं रिश्तों की गर्माहट से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - Ramayan Movie: दिवाली के बाद 'रामायण' का तूफान, 1 घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट; 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' को भी इस मामले में दी पटखनी

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड