UP: 'अब नहीं सह पाऊंगी पापा, कफन ले आओ...' 2 साल के बेटे संग फंदे पर झूल गई महिला, गर्भ में था 3 महीने का बच्चा

शिल्पी अपने बेटे को लेकर घर से निकल गई। इस दौरान उसने अपने पिता संतराम को फोन किया और उनसे कहा, "मेरे लिए कफन ले आओ।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
woman hanged herself with child in fatehpur
woman hanged herself with child in fatehpur | Image: AI Generated

UP news: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन महीने की एक प्रेग्नेंट महिला ने अपने दो साल के बेटे संग फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। सुसाइड करने से पहले महिला ने अपने पिता को फोन मिलाया और उन्हें जो कुछ कहा, वो झकझोर देने वाला है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुरालवालों से परेशान थीं। उसका अपनी सास से झगड़ा हुआ और इसके बाद बेटे को लेकर घर से निकल गईं। इसके बाद दोनों का पेड़ से लटका शव मिला।

ससुरालवालों संग होता था महिला का झगड़ा

मामला बकेवर थाने के मइका का डेरा गांव का है। गांव के रहने वाले उद्रपाल निषाद की शादी 4 साल पहले हमीरपुर निवासी संतराम की बेटी शिल्पी (26) से हुई थी। उनका दो साल का बेटा भी था। पति गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और कुछ समय पहले ही गांव लौटा था। महिला का अक्सर अपने ससुरालवालों से झगड़ा होता रहता था।

बेटे संग घर से निकली और फिर…

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शिल्पी का सास कलावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शिल्पी अपने बेटे को लेकर घर से निकल गई। इस दौरान उसने अपने पिता संतराम को फोन किया और उनसे कहा, "मेरे लिए कफन ले आओ।" बेटी की यह बातें सुन पिता घबरा गए और उन्होंने ने तुरंत शिल्पी के ससुर और दामाद को फोन कर इसके बारे में बताया।

Advertisement

करीब दो घंटे की उसकी तलाश की गई। इसके बाद शिल्पी और उसका बेटा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। एक ही साड़ी से दोनों के लिए फंदा बनाया गया था।

पिता ने ससुरालवालों पर लगाए ये आरोप

शिल्पी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी तीन महीने की गर्भवती थी। वो दिन पहले ही मायके से ससुराल वापस लौट थीं। उन्होंने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिल्पी की सास कलावती उसे गालियां देती थी और मारपीट करती थी, जबकि ससुर और पति शराब के नशे में उसे प्रताड़ित करते थे।

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्‍हन ने दूल्‍हे को पिलाया दूध, फिर जो हुआ वो देख सबके उड़ गए होश; आगरा की गली-गली में हो रही चर्चा

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड