UP Crime: प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले, गत्ते पर लिखा था- 'बंटी, बबली और बहू ने मारा' 

प्रयागराज के साउथ मलाका में करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला। इसके साथ ही गत्ते पर एक नोट भी लिखा मिला है, जानें उसमें क्या लिखा हुआ था? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj Family Murder
एक ही मकान से मिले 4 शव | Image: Representative Image

Prayagraj Family Murder: प्रयागराज में साउथ मलाका के हीवेट रोड चौराहे पर एक करोड़पति परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई, पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्हें शक हुआ, इसके बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो, पुलिस मौके पर पहुंची और ऊपर वाली मंजिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे को मंजर हिला कर रख देने वाला था। दरअसल घर के अंदर 3 शव पड़े थे, इसके बाद जब घर की तलाशी ली गई तो इस और शव बाद में ग्राउंड फ्लोर वाली दुकान के अंदर मिलता है। कुल मिलाकर 4 शवों को घर से बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों के बारे में जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक, मृतकों में वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (40) और बेटे अभिषेक (38) के रूप में हुई है। तीनों के सिर पर गहरे जख्म मिले और कमरे में हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था।

शवों के पास मिला गत्ता, लिखा था किसने मारा

पुलिस ने बताया कि घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा के मुताबिक, जिस कमरे में दंपति के शव मिले, वहां एक गत्ता भी पड़ा मिला है। उस पर लिखा था- 'बंटी, बबली और बहू ने मारा।' जिसके बाद पुलिस अब इन नामों का पता लगा रही है और उनके संबंध की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

घटना मंगलवार (3 जून) को शाम के वक्त की है। घर में शव मिलने के बाद पड़ोसियों से जब पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि, वीरेंद्र वैश्य (70 वर्षिय) को आखिरी बार रविवार (31 मई) को देखा गया था। मंगलवार दोपहर के वक्त से ही घर से तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बतादें इस बड़े मकान में निचली मंजिल पर 14 दुकानें हैं, जिनमें से ज्यादातर किराए पर हैं। ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था।अभिषेक का शव नीचे बनी दुकान में मिला, जो बाहर से बंद थी। पहले उसके लापता होने पर शक जताया जा रहा था, लेकिन अब वह वो भी मृत हालत में पाया गया।

करोड़पति था परिवार, एक बेटा जेल में बंद है 

वीरेंद्र वैश्य का दो मंजिला मकान करीब 8000 वर्ग फुट में बना है। इसकी अनुमानित कीमत 10 से 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिवार में एक छोटा बेटा अश्विनी है, जो फिलहाल कौशांबी जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद है। उसकी लिव-इन पार्टनर रितु जमानत पर बाहर है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे, साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने सबूत जुटाने शुरू किए। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस तरह 4 लोगों की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी, जांच जारी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड