Khan Sir Coaching Firing: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
Khan Sir Coaching Firing: पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर का कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की खबर आई है। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल।
- भारत
- 3 min read

Khan Sir Coaching Firing: पटना में खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की खबर आ रही है। बता दें कि पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर का कोचिंग है। मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग सेंटर के बाहर कई राउंड फायरिंग की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी गई है। जानकारी के लिए करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल भी बताया जा रहा है।
करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं
शुरुआती जानकारी मिल रही है कि खान सर के कोचिंग के बाहर करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी में जुटी है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी के बाद अपराधियों ने कोचिंग में तोड़फोड़ भी की है।
घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुसल्लाहपुर हाट के पास स्थित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना एसएसपी, एसपी और कई पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। एक अन्य कोचिंग संस्थान के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।
खान सर ने क्या कहा?
कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी के बात खान सर से मीडिया से बात करते हुए कहा 'मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस में क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार परिणाम क्यों मिल रहे हैं? हम प्रशासन से अपील करते हैं कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखें, यह मानते हुए कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में परिणाम आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्व असुरक्षित महसूस करने लगते हैं।'
Advertisement
आगे उन्होंने कहा 'उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं। हमलावरों ने कार्यालय में पूरी तरह से तोड़फोड़ की और गोलीबारी की, सीसीटीवी फुटेज अधिकारियों को सौंप दी गई है। हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है। ये पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं। हमें सुरक्षा की जरूरत है। यह प्रशासन का मामला है। यह सभी को स्पष्ट है कि इसके पीछे पास के कोचिंग संस्थान का हाथ है। उन्होंने बयान भी दिए हैं कि वे खान सर के कोचिंग सेंटर को उड़ा देंगे।'