कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीक यादव की मौत, फेफड़े में इंफेक्शन... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

अखिलेश यादव के भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से में गया, जिससे आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से की ओर चला गया था। इस थक्के ने आर्टरी (धमनी) और फेफड़ों (Lungs) में संक्रमण पैदा कर दिया, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया और उनकी मौत हो गई।

फेफड़ों की थी बीमारी

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके फेफड़ों में खून के थक्के की समस्या पहले भी रही थी और इसका इलाज चल रहा था। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या इंजरी के निशान नहीं मिले। विसरा (Viscera) को संरक्षित रखा गया है, जिसकी आगे जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर और स्पष्टता आ सकेगी।

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम 

प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। उनके निधन पर परिवार के सदस्यों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने प्रतीक के निधन पर दुख जताया। अपर्णा यादव भी पति की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंच गईं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: शरीर नीला, चोट के निशान! इन 5 सवालों में उलझी अखिलेश के भाई प्रतीक यादव की मौत की गुत्थी; जहां मां का हुआ अंतिम संस्‍कार वहीं...  

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड