शरीर नीला, चोट के निशान! इन 5 सवालों में उलझी अखिलेश के भाई प्रतीक यादव की मौत की गुत्थी; जहां मां का हुआ अंतिम संस्‍कार वहीं...

सियासी रसूख और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले अखिलेश यादव के छोटे भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prateek Yadav deadbody turn blue multiple injury marks these 5 mystery questions create suspect over death know
शरीर नीला, चोट के निशान! इन 5 सवालों में उलझी अखिलेश के भाई प्रतीक यादव की मौत की गुत्थी; जहां मां का हुआ अंतिम संस्‍कार वहीं... | Image: X

सियासी रसूख और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले अखिलेश यादव के छोटे भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घर में मौजूद लोग जब उन्‍हें लेकर अस्‍पताल पहुंचे तो डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रतीक की मौत अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है।

प्रतीक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि लखनऊ के सिविल अस्पताल में जब डॉक्टरों ने प्रतीक को मृत घोषित किया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले प्रतीक अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे। कहा जा रहा है कि मौत के करीब एक घंटे बाद उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि प्रतीक का शरीर नीला पड़ा हुआ था और चोट के निशान भी मौजूद थे।

प्रतीक यादव की मौत पर 5 सवाल

  1. प्रतीक का शरीर नीला कैसे पड़ा ?
  2. शरीर के ऊपरी हिस्से में निशान कैसे?
  3. पैर में चोट के निशान कैसे आए?
  4. क्या डिप्रेशन में थे प्रतीक यादव?
  5. क्या प्रतीक को गंभीर बिमारी थी?

प्रतीक का बडरूम सील कर पुलिस ने जब्त किया गैजेट

Advertisement

पुलिस ने प्रतीक यादव के बेडरूम को सील कर दिया है। इसके अलावा, 2 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और अन्य गैजेट्स जब्त कर लिए हैं।

घर के स्टाफ से पूछताछ शुरू

Advertisement

जांच के घेरे में सबसे अहम कड़ी है। प्रतीक यादव का मोबाइल और लैपटॉप। पुलिस ने दोनों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सीज कर दिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस कॉल डिटेल्स और आखिरी वॉट्सऐप चैट खंगाल रही है। ताकि यह पता चल सके कि मौत से पहले प्रतीक किसके संपर्क में थे। क्या यह सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। वहीं अखिलेश यादव ने भी साफ कर दिया है कि वो कानून के मुताबिक ही कोई फैसला करेंगे।

अंतिम संस्‍कार की चल रही तैयारी

लखनऊ के पिपराघाट पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि पिपराघाट पर ही प्रतीक की मां का अंतिम संस्कार हुआ था।

इसे भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: जब किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक तब कहां थीं पत्‍नी अपर्णा यादव, अखिलेश के भाई को किसने पहुंचाया अस्‍पताल? चल गया पता
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड