'शरीर में जहर की मात्रा थी इसलिए उनका पोस्टमार्टम...', सपा नेता ने प्रतीक यादव की मौत पर उठाए सवाल; हाई कोर्ट के पूर्व जज से जांच की मांग

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। मगर सपा नेता ने उनकी मौत को समान्य नहीं बताया है और इसकी जांच हाई कोर्ट के पूर्व जज से करने की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
prateek yadav death case
सपा नेता ने प्रतीक यादव की मौत पर उठाए सवाल | Image: ANI/X

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। इसके साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं के लिए भी यह बड़ा झटका है। प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और इसकी रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। मगर सपा नेता ने प्रतीक की मौत को समान्य नहीं बताया है और इसकी जांच हाई कोर्ट के पूर्व जज से करने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव के निधन पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आज आकस्मिक और असमायिक मृत्यु हो गई। इससे हम लोग बहुत आहत हैं। जब प्रतीक यादव को अस्पताल में लाया गया था, उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें देख कर मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हुई।"

हाई कोर्ट पूर्व जज करें प्रतीक की मौत की जांच-सपा नेता

रविदास मेहरोत्रा ने आगे कहा, "प्रतीक के शरीर पर चोट के निशान थे और उनके शरीर में जहर की मात्रा थी इसलिए उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। किसी सामान्य मृत्यु पर पोस्टमार्टम नहीं होता है। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के कारण उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। हमने मांग की है कि उनके मौत के कारणों की जांच करवाई जाए। उनकी मौत सामान्य नहीं है। हम लोगों ने मांग की है कि हाई कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की जांच करवाई जाए।"

कैसे हुई प्रतीक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 4:55 बजे अस्पताल में एक इमरजेंसी कॉल किया गया था, जब घर पर प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।  प्रतीक अपने घर के किचन एरिया में बेहोश पाए गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक वह अपनी अंतिम सांस ले चुके थे। 

Advertisement

अपने पीछे किस-किस को छोड़ गए प्रतीक

बता दें कि प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहे। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से 2011 में हुई थी। अपर्णा यादव ने 2017 में सपा टिकट पर चुनाव लड़ा था, बाद में BJP मे आ गई। दंपति की दो बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें: प्रतीक को मौत से पहले 6 जगह लगी थी चोटें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड