मरने से पहले प्रतीक ने बेटियों के नाम कर दी थी पूरी प्रॉपर्टी, वसियत में पत्नी अपर्णा का जिक्र तक नहीं; अखिलेश यादव के भाई ने क्यों किया ऐसा?

Prateek Yadav Property: प्रतीक यादव के निधन के बाद यादव परिवार से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली चर्चा हो रही है। इसमें कहा जा रहा है कि प्रतीक यादव ने अपनी पूरी संपत्ति को लेकर पहले ही एक वसीयत तैयार करवा ली थी, जिसमें सारी संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prateek Yadav
Prateek Yadav | Image: X/@aparnabisht7

Prateek Yadav Property: प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति और कथित वसीयत को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कथित वसीयत में उनकी पत्नी अपर्णा यादव का किसी भी संपत्ति में जिक्र नहीं किया गया है। 

बेटियों के नाम करोड़ों की संपत्ति

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव ने लखनऊ की 22 बीघा कृषि भूमि समेत कई चल-अचल संपत्तियां अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थीं। हालांकि इस वसीयत में एक विशेष शर्त भी रखी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बेटियों को संपत्ति का उपयोग करने का अधिकार तो होगा, लेकिन वे एक निश्चित उम्र से पहले उसे बेच नहीं सकेंगी। दावा है कि बड़ी बेटी को 27 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही संपत्ति बेचने या पूरी तरह अपने हिसाब से इस्तेमाल करने का अधिकार मिलेगा।

अपर्णा यादव का नाम नहीं होने की चर्चा

कथित वसीयत में अपर्णा यादव का नाम नहीं होने की खबरों ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि अब तक परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही वसीयत सार्वजनिक की गई है। 

Advertisement

अपर्णा यादव फिलहाल भाजपा से जुड़ी हुई हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे। 

क्या पारिवारिक मतभेद थे वजह?

सोशल मीडिया पर अब इस फैसले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी साल की शुरुआत में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं सामने आई थीं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद दोनों के बीच मतभेद की अटकलें तेज हुई थीं। 

Advertisement

आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं

हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी और सब सामान्य है। लेकिन अब कथित वसीयत की खबर सामने आने के बाद लोग इन घटनाओं को आपस में जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वसीयत से जुड़ी जानकारी केवल सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आ रही है। 

ये भी पढ़ें:  US China Trade Deals: शानदार रहा डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, कहा- ‘हमारे बीच संबंध बहुत अच्छे हैं, यह ऐतिहासिक क्षण था’
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड