Meerut: बुर्का पहनी महिला को सरेराह KISS कर भागा सुहेल, पुलिस ने किया ऐसा हाल; लड़खड़ाते और कान पकड़ते हुए बोला- गलती हो गई

वायरल वीडियो में देखने मिला कि एक बच्चे संग पैदल जा रही महिला के साथ बदसलूकी हुई। मनचले ने अचानक बाइक रोक दी और जबरन किस कर फरार हो गया।

Follow : Google News Icon  
Meerut news
मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक | Image: X

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिनदहाड़े महिला के साथ छेड़छाड़ चौंकाने वाला मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक को राह चलती बुर्का पहने महिला को जबरन किस करते देखा गया। मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस तुरंत हरकत में आई और देर शाम आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे लगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगते देखा गया।

वायरल वीडियो में देखने मिला कि एक बच्चे संग पैदल जा रही महिला के साथ बदसलूकी हुई। मनचले ने अचानक बाइक रोक दी और जबरन किस कर फरार हो गया।

बाइक रोककर की घटिया हरकत, फिर…

घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला 20 मई का है। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी सामने आया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बुर्का पहने एक महिला बच्चे संग कही जा रही होती है। इस दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर एक शख्स आता है। वो उसके सामने अचानक बाइक रोक देता है और फिर उसे जबरन किस करता है। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती शख्स वहां से फरार हो जाता है। महिला इस हरकत से हक्की-बक्की रह जाती है और उस पर भड़कते हुए गालियां देती भी नजर आ रही है।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग उठने लगी। जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो आरोपी शख्स की तलाश शुरू की गई। CCTV की मदद से पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

लड़खड़ाते हुए माफी मांगता आया नजर 

आरोपी की पहचान सुहेल नाम के युवक के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में सुहेल लड़खड़ाता हुआ नजर आया। वहीं, अपनी इस करतूत के लिए उसे कान पकड़कर माफी मांगते देखा जा सकता है। लगड़ाते हुए सुहेल कह रहा है, "गलती हो गई, अब नहीं होगी बिल्कुल भी।" उसकी हालत देख समझ आ रहा है कि पुलिस ने उसे इस हरकत के लिए कड़ा सबक सिखाया है।

यह भी पढ़ें: 23 साल की उम्र में 16 केस दर्ज... कौन है बदमाश कादिर जिसे पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर हुआ हमला? सिपाही की गोली लगने से मौत

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड