Noida Airport को सीएम योगी ने बताया उत्तर प्रदेश की नई पहचान, कहा- जिसका शिलान्यास किया, उसका उद्घाटन भी किया

पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट फेज-1 का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और फिर जनता को संभोधित करते हुए नए भारत का जिक्र किया। पढ़ें सीएम योगी ने क्या कुछ कहा?

Follow : Google News Icon  
Noida International Airport Inauguration
पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट फेज-1 का उद्घाटन किया, सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया | Image: @myogiadityanath

Noida International Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर पहुंचे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। स्टेज पर पहुंचते ही उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेज पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पहले पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ एयरपोर्ट परिसर का जायजा लिया और इसकी खासियतें समझीं।

सबसे पहले सीएम योगी ने संबोधन की शुरुआत की और कहा- 'हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं।' सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को यूपी की नई पहचान बताया और कहा कि पीएम मोदी ने यूपी को नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया।  

दुनिया संकट में, लेकिन पीएम मोदी ने देश को बचाया- CM योगी  

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनियाभर में इस समय तेल की कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे कठिन समय में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर देश की जनता को संकट से उबारा है।

PM मोदी ने मोबाइल की लाइट जलाकर कराया उद्घाटन 

सीएम योगी के संबोधन के बाद पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामने बैठे लोगों से कहा, 'जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आपको करना है। मैंने तो केवल पर्दा हटाया है, आप लोग उद्घाटन के असली हकदार है। अपने मोबाइल की लाइट जलाइए और उद्घाटन कीजिए।'  

Advertisement

कैसा दिखता है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? जानें खासियत  

यह अभी भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है।

मई से शुरू हो जाएगी एयरपोर्ट से फ्लाइट 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार, PM मोदी ने जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
 

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड