मेरठ वालों के लिए अब दिल्‍ली दूर नहीं, मिनटों में पूरा होगा सफर; PM मोदी आज करेंगे नमो भारत का शुभारंभ, रूट से लेकर किराया- यहां जानें सब कुछ

मेरठ वालों के लिए दिल्‍ली अब दूर नहीं। लंबे इंतजार के बाद आज देश की पहली नमो भारत का संचालन मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक के लिए आज से शुरू होने जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi inaugurate Meerut Metro, sarai kale khan to meerut south Namo Bharat Today
मेरठ वालों के लिए अब दिल्‍ली दूर नहीं, मिनटों में पूरा होगा सफर; PM मोदी आज करेंगे नमो भारत का शुभारंभ, रूट से लेकर किराया- यहां जानें सब कुछ | Image: X

मेरठ वालों के लिए दिल्‍ली अब दूर नहीं। लंबे इंतजार के बाद आज देश की पहली नमो भारत का संचालन मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक के लिए आज से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने के बाद मेरठ मेट्रो और नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा। इतना ही हीं 22 फरवरी को पीएम मोदी मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन करने वाले हैं।

मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी। 120 किलोमीटर की रफ्तार के साथ  मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो होगी। पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली भी करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को  रैपिड रेल का शिलान्यास किया था।

20 अक्टूबर 2023 को 17 किमी का प्राथमिक खंड राष्ट्र को समर्पित किया गया। 2024 में विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 को ट्रेन दिल्ली पहुंची। 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदिपुरम (21 किमी) खंड के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर चालू होने की संभावना है।

सीएम योगी ने किया निरीक्षण

Advertisement

ट्रायल पूरा होने के बाद 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ साउथ नमो भारत मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नमो भारत मेट्रो स्टेशन का जायजा लेने पहुंची थीं।

पीएम का कार्यक्रम

Advertisement
  • शताब्दी नगर हेलिपैड पर सुबह 11:30 बजे पीएम मोदी का स्वागत सीएम योगी करेंगे
  • दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से मेट्रो-नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
  • दोपहर 01 बजे प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे
  • दोपहर 2:10 बजे पीएम राजकीय हेलिकॉप्टर से वापस हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे

मेरठ से 55 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली

रैपिड सेवा शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। नमो भारत ट्रेन मोदीपुरम से सराय काले खां तक की 82 किलोमीटर की दूरी 55 मिनट में तय करेगी। इसका किराया 2.60 रुपये प्रतिकिलोमीटर (करीब 213 रुपये) तय किया गया है।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत की खासियत

नमो भारत जा देश में पहली बार मेरठ से दिल्ली को जोडने का काम करने जा रही है, जो कि कुल लगभग 82.15 किलोमीटर के ट्रैक के साथ सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक का पूरा कॉरिडोर है। इस में से लगभग 70 किलोमीटर का ट्रैक एलिवेटिड है और करीब 12 किलोमीटर भूमिगत है। ट्र्रेन को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से डिजाइन किया गया है और 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से यह ट्रेन चलती है।

मेरठ मेट्रो 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति के साथ देश की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी। यह 23 किमी के ट्रैक में 13 स्टेशनों के साथ यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। इनमें से 4 स्टेशन, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ,नमो भारत और मेरठ मेट्रो, दोनों सेवाएं प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें- पहले चाइना का रोबोटिक डॉग, अब कोरिया का ड्रोन...AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा ने फिर कराई बेइज्जती- VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड