राज्यसभा में भी पास होकर रहेगा वक्फ बिल, विपक्ष को मुसलमानों की नहीं वोट बैंक कि चिंता- केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मुसलमानों की हितैषी बनने के लिए कांग्रेस सहित विपक्षी दल परेशान हैं, जबकि घर, पानी, दवा, पढ़ाई भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बिल को लेकर विपक्ष निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हितैषी बनने के लिए कांग्रेस सहित विपक्षी दल परेशान हैं, जबकि घर, पानी, दवा, पढ़ाई भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने दिया है।

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बोर्ड के बिल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है, लोगों को पक्का मकान देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आज साकार हो रहा है। इस साल भी 40 लाख लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है, प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास के लिए भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार जुटी हुई है।

विपक्ष अपने वोट बैंक को लेकर परेशान- केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बोर्ड के बिल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित सपा, बसपा सभी विपक्षी दल मुसलमानों की हितैषी बनना चाहती है, अपने वोट बैंक को लेकर सब परेशान है, कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं जितना देश में भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुसलमानों के लिए किया है, अन्य किसी ने नहीं किया है।

Advertisement

राज्यसभा में भी पास होगा वक्फ बिल- केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा सभी के लिए खुला हुआ है, जो चाहे वह जा सकता है, उन्होंने कहा कि लोकसभा में वक्फ बिल पास हो गया है, राज्यसभा में भी पास हो जायेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कुंभ की भूमि भी वक्फ की जमीन है, बोर्ड भी भूमाफिया...,CM योगी की दो टूक
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड