'सपा का आना मतलब, UP का पश्चिम बंगाल बन जाना', ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, जातीय हिंसा का आरोप लगाकर घेरा

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ 'जातीय हिंसा: पार्ट-2' पोस्ट जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 में सपा की ताजपोशी के बाद 9 जिलों में दलित-पिछड़ों के गांवों को आग लगा दी गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav on OP Rajbhar Statement
राजभर का अखिलेश पर हमला | Image: ANI, X

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSP) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आर-पार की जंग छेड़ दी है। राजभर ने ऐलान किया है कि वह हर रोज एक पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान हुई कथित गुंडागर्दी, अराजकता और खौफ के दौर की पोल खोलेंगे।

इसी कड़ी में आज (15 जुलाई 2026) राजभर ने अपने अभियान का 'पार्ट-2' जारी करते हुए अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने आरोप लगाया कि साल 2012 में सपा की सत्ता में वापसी के तुरंत बाद पूरे प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा का तांडव शुरू हो गया था।

राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

ओमप्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने लिखा, "अखिलेश जी! पिता के दम पर आपका दुर्भाग्य से 2012 में मुख्यमंत्री बन जाना और आपकी ताजपोशी से उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना।" राजभर ने आरोप लगाया कि 2012 का चुनाव जीतने के तुरंत बाद सपा के उद्दंड कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश को जातीय और धार्मिक हिंसा की आग में झोंक दिया था और उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल जैसा बना दिया गया था।

राजभर ने दावा किया कि सपा की जीत के महज 36 घंटे के भीतर ही कार्यकर्ताओं ने सूबे के हर जिले में हंगामा काटना शुरू कर दिया था। उन्होंने लिखा, "यूपी के नौ जिलों के अति पिछड़ों और दलित गांवों को आग के हवाले करने की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस आगजनी में हत्याएं भी की गईं और पुलिस बेबस रह कर तमाशा देखती रही।"

Advertisement

‘मंत्री के राइस मिल में लगाई गई थी आग’

अपने पोस्ट में राजभर ने अम्बेडकरनगर जिले की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उस दौरान अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले बसपा के एक पूर्व मंत्री की राइस मिल को सपाई गुंडों ने आग के हवाले कर दिया था। राजभर ने तंज कसते हुए लिखा, "बेचारे मंत्री जी अपने गांव में लगी आग को बुझाते घूम रहे थे और उनके राइस मिल में लगी आग की लपटें अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कस्बे के तहसील तिराहे तक पहुंच चुकी थीं। मंत्री जी का बेटा बेबस घूम रहा था और उससे ज्यादा अनिर्णय की स्थिति में अम्बेडकरनगर की पुलिस थी कि वो करे तो करे क्या?"

अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, "इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना।"

Advertisement

इससे पहले मंगलवार (14 जुलाई) को उन्होंने 'सपा का आतंकराज - पार्ट 1' शीर्षक से एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने सपा के शासनकाल में बिगड़ी कानून-व्यवस्था और दलितों-पिछड़ों पर जुर्म करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के CEO की वेकेंसी निकलते ही ताबड़तोड़ आने लगे आवेदन, पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी किया अप्‍लाई; जानिए कब है इंटरव्‍यू

 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड