'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में न तो सपा की सरकार बनेगी और न ही उन पर वादे पूरे करने का कोई दबाव रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI/File Photo

OP Rajbhar Attacked on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा के आगामी चुनावी घोषणापत्र पर कटाक्ष करते हुए इसे 'मनीफेस्टो' करार दिया।

ओपी राजभर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए तंज कसते कहा, 'मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं? अच्छी बात है, लोफरों के साथ खाली बैठकर टाइमपास करने से बेहतर है कि अपने वसूली, रंगदारी, उगाही, छिनैती और लूट-खसोट वाले सैफई सिंडिकेट का पूरा 'मनि'फेस्टो ही तैयार कर लीजिए।'

2012 विधानसभा चुनाव का जिक्र कर क्या बोले राजभर?

उन्होंने अपने पोस्ट में 2012 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपने 2012 में लैपटॉप बांटने की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ? केवल एक साल बांटकर लूट-खसोट का लंबा जुगाड़ करके बंद कर दिए। आप 'मनी'फेस्टो को लेकर फालतू डींग हांकने में टाइम बर्बाद करेंगे! इससे अच्छा है कि हम आपके इस 'मनी'फेस्टो का मूलतत्व क्या रहेगा, यह पहले से ही बता देते हैं।  

राजभर ने लगाए गंभीर आरोप

राजभर ने दावा करते हुए कहा कि आपकी पहली घोषणा यही रहेगी कि आप लोग हर जिले में एक-एक माफिया संरक्षक बैठा देंगे और उनके नीचे हजारों युवाओं को हथियार थमाकर गुंडागर्दी का पक्का रोजगार देंगे। दूसरी योजना में लोफरों को लड़कियों के दुपट्टे खींचने की पूरी छूट रहेगी। राह चलते आराम से छेड़खानी करने की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अगर कोई गैर-यादव पिछड़ा सिर उठाने की कोशिश करेगा तो आपके सपाई गुंडों को उसकी जमीन हड़पने, पिटाई और हत्या करने की खुली छूट रहेगी।

Advertisement

'दलाली के स्तर पर सैफई सिंडिकेट में मिलेगा प्रमोशन'

इतना ही नहीं, राजभर के मुताबिक, ब्लॉक-तहसील से लेकर थाना और मंडी पर वसूली मित्रों की नियुक्ति का वादा भी करेंगे होगा। आपके (अखिलेश) द्वारा मोटिवेशन दिया जाएगा कि जो जितनी दलाली करेगा उसे सैफई सिंडिकेट में उतना ही प्रमोशन मिलेगा। हर अस्पताल में कागजी मशीनें लगाकर करोड़ों का घोटाला किया जाएगा, नकली दवाओं के कारोबारियों और माफिया ठेकेदारों को खुली छूट दी जाएगी। इलाज के नाम पर लूट की सुदृढ़ व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, खुलकर आतंकवादियों को शरण देने की व्यवस्था भी सपा के 'मनी'फेस्टो में रहेगी। कानून ऐसा बना देंगे कि कोई आतंकवादी कितना भी बम फोड़े कोर्ट में उसका बाल भी बांका नहीं होने दिया जाएगा।

राजभर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ा काम ये किया जाएगा कि साधु-संतों को हर चौराहे पर पिटवाया जाएगा। जो भी व्यक्ति 'जय श्री राम' या 'राधे-राधे' कहेगा उसपर गोली चलवाई जाएगी। उन्होंने तंज भरे लहजे में अखिलेश यादव से पूछा कि सपा के मेनिफेस्टो में यही सब रहेगा न?

Advertisement

'न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा'

अपने पोस्ट के अंत में राजभर ने कहा खैर, आपको भी मालूम है कि न कभी आपकी सरकार बनेगी और न ही कभी 'मनी'फेस्टो का वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा। इसलिए बैठे-बैठे बस अपनी ख्याली पतंग ढीलते रहिए और लंबी-लंबी डींगें हांकते रहिए। 

यह भी पढ़ें: आज 3 राज्यों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, पश्चिम बंगाल के बाद बिहार और UP जाएंगे; 34470 करोड़ के परियोजनाओं की देंगे सौगात
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड