आज 3 राज्यों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, पश्चिम बंगाल के बाद बिहार और UP जाएंगे; 34470 करोड़ के परियोजनाओं की देंगे सौगात
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
- भारत
- 2 min read

PM Modi 3 State Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शनिवार को तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर से होगी, जहां वे प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। खड़गपुर के बाद उनका बिहार के वैशाली और फिर लखनऊ दौरे का कार्यक्रम है। पीएम मोदी तीनों राज्यों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
बीजेपी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह करीब 9.45 बजे पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर पहुंचेंगे। संस्थान की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में वे हिस्सा लेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्यपाल आरएन रवि सहित कई केंद्रीय और वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बिहार के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर करीब 1:15 बजे वैशाली जिले में स्थित नितीश सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद, दोपहर करीब 2:00 बजे वे लगभग 34,470 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
बिहार से यूपी जाएंगे पीएम मोदी
शनिवार के अपने दौरे के अंतिम पड़ाव में प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वे शाम करीब 5:30 बजे आयोजित होने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में भी शामिल होंगे।
Advertisement
52 टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
जानकारी के अनुसार, इस साल आयोजित होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं।
यह भी पढ़ें: CM योगी की मां का अंतिम संस्कार आज, हरिद्वार के चंडीघाट पर पंचतत्व में होंगी विलीन; कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद