'गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी...', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला, दी खुली चुनौती

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं को नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है। दस का आंकड़ा कुछ हफ्तों में पूरा होने वाला है। आप बस गिनती शुरू कर दीजिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मिशन 2027 की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं, वहीं बयानों के तीर भी खूब चल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा निशाना साधा है।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात का जिक्र किया। राजभर ने लिखा, 'का भइया अखिलेश जी, हाल-चाल ठीक है न? वैसे लगता नहीं है कि हाल ठीक होगा। चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है। वो भी बिना लेन-देन के, बिना भेदभाव के, बिना जात-पात के, बिना क्षेत्रवाद के।'

गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी- राजभर

उन्होंने आगे सीएम योगी के बयान को लेकर लिखा, 'नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है। दस का आंकड़ा कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा। सीएम साहब कहे हैं ना कि बस गिनती करते जाइए। तो गिनती शुरू कर दीजिए। वैसे आप ठीक से गिनती ना कर पाएं तो चच्चू (शिवपाल यादव) को लगा दीजिएगा, क्योंकि आपकी सरकार में लूट का सारा हिसाब किताब तो वही रखते थे।'

12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए- राजभर

राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराज चुनाव आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि सपा को 2017 में 47 और 2022 में 111 सीटें मिली थीं। आगे चुनौती दी कि इस बार सपा की 47 भी लाकर दिखाए।

Advertisement

ओपी राजभर का सपा पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा का समय था तब युवाओं को शूटर बनाया गया था। भेदभाव करके पैसे लेकर नौकरी दी गई थी। शूटर के भरोसे चुनाव जीतने की फिराक में थे, लेकिन वे ढेर हो गए। उन्होंने कहा, 'अब वो अपराधी बचे हैं जो आपके कार्यकर्ता बने घूम रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि सरकार आएगी तो लूटेंगे, अपराध करेंगे।'

एकतरफा चुनाव में मजा नहीं- राजभर

ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सपा की सरकार किसी भी कीमत पर नहीं आने वाली है। उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी बचे हैं, वे भी जल्दी ही निपट जाएंगे। राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती भरे लहजे में कहा कहा कि चुनाव ठीक से लड़ें। मुकाबला जब तक बराबरी का न हो, तब तक एकतरफा चुनाव का कोई मजा नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भूत' का डर, 4 दिन की पूजा, फिर हुआ कुछ ऐसा उजड़ गया पूरा परिवार... आजमगढ़ में 4 कत्ल की इनसाइड स्टोरी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड