'आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा सवाल, कहा- सत्ताइस तो दूर, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा की सरकार

ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख को घेरते हुए सवाल दागा है कि उनके लिए कुरान बड़ा है या 'संविधान'? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी केवल मुस्लिम वोटों के लालच में आरक्षण का वादा कर जनता को गुमराह कर रही है। 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI/File Photo

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने सपा मुखिया पर तीखा जुबानी हमला बोला है। अपने बयान की शुरुआत में राजभर ने सीधा सवाल दागा कि अखिलेश यादव के लिए कुरान बड़ा है या संविधान? इसके बाद उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए दावा किया कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा की हार निश्चित है और पार्टी लंबे समय तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी।

ओपी राजभर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा कि मित्र अखिलेश यादव जी सुना है आपको रैपिड फायर राउंड बहुत पसंद है। उसी अंदाज में बता दीजिए कि आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? आप अपने एसी-पीसी और ट्विटर में तो अक्सर संविधान और आरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी डींगें हांकते हैं मगर प्रेम कुरान के लिए छलकता है। सच-सच बताना कभी बाबा साहेब का पूरा संविधान पढ़ा भी है?

अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अपने कारनामों की शेखी बघारने से फुरसत मिले तब तो पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा! अगर सच में संविधान पढ़े होते तो आपको पता होता कि धर्म के आधार पर आप क्या आपकी दस पुश्तें भी चाह ले तो आरक्षण नहीं दे सकतीं। ये मैं नहीं, बाबा साहब का संविधान कह रहा है। 



राजभर ने अखिलेश पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आप किसे मूर्ख बनाने चले हैं? वोट बटोरने के खातिर मुसलमानों को आरक्षण का लॉलीपॉप देने का घोषणा कर दिए। अरे मित्र, अब तो आपका 'पीट देगा अब्दुल' भी समझदार हो चुका है।

Advertisement

'अखिलेश और राहुल संविधान नहीं समझ पा रहे'

अपना बयान जारी रखते हुए राजभर ने लिखा कि हम गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के लिए संविधान ही सबसे बड़ा है और माननीय सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार कह चुका है कि इस देश में आरक्षण 'धर्म के आधार पर नहीं दिया जा सकता'। आप और आपके दिल्ली वाले फॉरेनर भइया दोनों लोग बिलायती पढ़ाई करके आए हैं। शायद इसीलिए श्रद्धेय बाबा साहेब के संविधान को समझ नहीं पा रहे। समझेंगे कैसे? जब आप लोग कभी श्रद्धेय बाबा साहेब को ही नहीं समझ सके तो उनके बनाए संविधान को क्या खाक समझेंगे। अब तो ये शक भी पक्का होने लगा है कि सत्ता मिलने पर आप और आपके फॅारेन वाले बड़के भइया मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान को ही बदल देंगे?

पुराने मामले का जिक्र कर क्या बोले राजभर?

उन्होंने इंदिरा साहनी केस, 2024 के पश्चिम बंगाल ओबीसी मामले में कोर्ट का आदेश और आंध्र प्रदेश के मामले का जिक्र कर उन्हें पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर बार माननीय कोर्ट ने साफ-साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। आंध्र प्रदेश में तो मुस्लिमों को अलग से आरक्षण देने की कोशिश को वहां की हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट दोनों ने रद्द कर दिया। अब लग रहा है कि अपनी मंशा पूरी करने के लिए आप दोनों लोग सीधे संविधान ही बदल देने की फिराक में हैं!

Advertisement

OP राजभर कर इंडी गठबंधन पर आरोप

वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'पूरा देश जानता है कि लूट-खसोट और भ्रष्टाचार के लिए आप और आपके इंडी गठबंधन को कैसे भी सत्ता चाहिए। वैसे भी सैकड़ों बार आप लोगों ने श्रद्धेय बाबा साहेब के संविधान को पैरों तले रौंदा है। आप लोग बहुत बड़े फरेबी हैं और ये बात गैर यादव पिछड़ा और बहुजन समाज काफी अच्छे से समझ चुका है। 'संविधान बचाओ-संविधान बचाओ' चिल्ला करके आप दोनों 'बड़के-छोटके भैया' धीरे से खुद ही संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

'आरक्षण में सेंध लगाना किसी के बाप की बपौती नहीं' 

ओपी राजभर ने निशाना साधते हुए कहा कि कान खोलकर सुन लीजिए, आरक्षण में सेंध लगाना किसी के बाप की बपौती नहीं है, क्योंकि यह पूज्य बाबा साहेब का संविधान है। समानता और धर्मनिरपेक्षता संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा हैं, इसलिए इसमें संशोधन करने पर भी सुप्रीम कोर्ट इसे टिकने नहीं देगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुस्लिमों को अलग कोटा देने के लिए आप एससी, एसटी और ओबीसी का हिस्सा कहां से काटेंगे? मौजूदा 50 प्रतिशत की सीमा के भीतर नया कोटा बनाने का सीधा मतलब गैर-मुस्लिम ओबीसी और दलितों का हक छीनना है, जबकि इस सीमा से ऊपर जाने पर कोर्ट इसे तुरंत खारिज कर देगा। 

'अगली पैदाइश में भी सपा की सरकार नहीं बनेगी'

उन्होंने आगे चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप सच में संविधान के हिमायती होने का ढोंग नहीं कर रहे हैं, तो बस इतना बोलकर दिखाएं कि आपके लिए 'संविधान बड़ा है और कुरान छोटा'। राजभर ने दावा किया कि अब प्रदेश का मुस्लिम समाज, गैर-यादव पिछड़ा वर्ग और बहुजन समाज आपकी इस राजनीति को समझने लगा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सत्ताइस नहीं, आपकी अगली पैदाइश में भी सपा की सरकार नहीं बनेगी।

यह भी पढ़ें: 'परिसीमन का आधार क्या होगा?', संसद सत्र को लेकर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, एमके स्टालिन को दी नसीहत- तनखैया घोषित हो जाएंगे...
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड