'परिसीमन का आधार क्या होगा?', संसद सत्र को लेकर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, एमके स्टालिन को दी नसीहत- तनखैया घोषित हो जाएंगे...

पप्पू यादव ने मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सरकार हमेशा हड़बड़ी में रहती है। उन्होंने पूछा कि परिसीमन का जो विषय है, उसका आधार क्या है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav
Pappu Yadav | Image: ANI

Pappu Yadav: संसद के आगामी विशेष सत्र बुलाए जाने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिले, लेकिन भाजपा महिलाओं का राजनीतिकरण करना चाहती है। इस दौरान उन्होंने एमके स्टालिन से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

पप्पू यादव ने कहा, 'ये सरकार हमेशा हड़बड़ी में रहती है। महिला आरक्षण बिल कांग्रेस और भाजपा की सहमति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में बहुत पहले ही पास हो चुका है। NDA गठबंधन की सरकार थी और राष्ट्रपति के पास बिल पास करवाकर हस्ताक्षर के लिए भेज दिए गए। कांग्रेस चाहती है कि महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिले लेकिन भाजपा महिलाओं का भी राजनीतिकरण करना चाहती है। हम तो भाजपा से आग्रह करेंगे कि यदि आप इतनी हड़बड़ी में हैं तो महिला बिल में OBC-अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों को आरक्षण दे दीजिए। अत्यंत पिछड़ी जाति को आप आरक्षण क्यों नहीं देते? परिसीमन का जो विषय है, उसका आधार क्या है? सीट बढ़नी चाहिए, सीट बढ़ेगी, लेकिन आप 50 प्रतिशत सीटों को बढ़ाने की बात करते हैं लेकिन उसकी संख्या का आधार क्या होगा?'

लोकसभा सीट चोरी करने की साजिश- पप्पू यादव

उन्होंने आगे कहा, 'दक्षिण आपके एजेंडे में नहीं है। हिंदी पट्टी में सीटों को बढ़ाते हुए आपने असम, जम्मू-कश्मीर में भी परिसीमन किया। उठाकर देख लें कि आपने किस आधार पर और किस तरीके से किया। आपने वहां अपने विरोधियों की सीटों को अलग-थलग कर दिया और अपनी सीटों की संख्या को बढ़ा दिया। पूरे देश में जब नाराजगी है तब आपने जल्दबाजी में इस तरह के बिल को लाने की साजिश रची है। ये जनबल को खत्म करने, लोकसभा सीट को चोरी करने की साजिश है।'

विपक्ष की सहमति से हो परिसीमन- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि आप परिसीमन जरूर लाएं, लेकिन आधार, भारत की जनसंख्या और विपक्ष की सहमति के साथ लाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ED, CBI का डर दिखाकर पार्टियों को तोड़ रही है। पप्पू यादव ने दोहराया कि आप परिसीमन लाएं, लेकिन भरोसे में लीजिए। परिसीमन बहुमत के आधार पर नहीं, बल्कि सहमति के आधार पर लाएं। इस पर विचार किया जाना चाहिए। 60 प्रतिशत विपक्ष को एक करें।'

Advertisement

एमके स्टालिन को दी ये नसीहत

वहीं एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'मैं स्टालिन जी से कहना चाहता हूं कि तनखैया घोषित हो जाएंगे। इस जन्म में साउथ आपको कभी माफ नहीं करेगा। जो भी पार्टी इस बिल को बिना-सोचे समझे समर्थन करेगी, वह इतिहास के पन्नों से गायब हो जाएगी। करुणानिधि निधि के विचार के साथ आपको रहना चाहिए। यह सीट के माध्यम से साउथ की जनता पर हमला है। इस पर पुनर्विचार करें, यह आपसे मेरा आग्रह है।

बता दें कि एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने परिसीमन को लेकर कहा कि अगर ये बिल हमारे अनुकूल है, तो हम इसे स्वीकार कर लेंगे। जबकि पिछली बार जब परिसीमन बिल संसद में पेश हुआ था तो डीएमके ने इसका विरोध किया था।

Advertisement

कब से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र?

केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। इसके तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर को खत्म हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की फटकार, CRPF की मौजूदगी और CM की बैठक... दीपथून पर आज जलेगा दीप; PM मोदी बोले- भगवान मुरुगन की जय
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड