सुप्रीम कोर्ट की फटकार, CRPF की मौजूदगी और CM की बैठक... दीपथून पर आज जलेगा दीप; PM मोदी बोले- भगवान मुरुगन की जय

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद आज से तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SC directs Karthigai Deepam lighting at Deepathoon stone pillar on November 28
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' पत्थर के खंभे पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' जलाने का निर्देश | Image: ANI

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून पर आज से पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद दीप जलाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। 

शुक्रवार को दीप प्रज्वलित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स पर तमिल भक्ति नारा लिखा, 'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा!' यानी भगवान मुरुगन की जय। उन्होंने यह तीन बार लिखा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में थी। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में कोर्ट के आदेश या विवाद का सीधेतौर पर जिक्र नहीं किया। 

SC का अधिकारियों को अवमानना नोटिस

दरअसल, इस मामले में पूर्व में दिए गए आदेशों का पालन न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने 20 नवंबर के अपने निर्देश की अनदेखी किए जाने पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई और इसे न्यायिक आदेशों की जानबूझकर की गई अवहेलना माना। 

कोर्ट ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस  और 13 अन्य के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि उसके आदेशों की अवहेलना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

Advertisement

कोर्ट के आदेश के बावजूद स्तंभ पर नहीं जला दीप

गौरतलब है कि 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून में दीप जलाने के निर्देश दिए थे। वहीं मदुरै कलेक्टर ने भी आदेश के पालन का भरोसा दिलाया था। हालांकि, 24 नवंबर को प्रशासनिक स्तर पर दीप केवल उचीपिल्लैयार मंडपम में ही जलाया गया और दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया। इसके बजाय दीपथून पर इलेक्ट्रिक लाइट जलती नजर आई।

मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी निलंबित

कोर्ट की ओर से सुब्रमणिया स्वामी मंदिर के ट्रस्टियों के बोर्ड को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मंदिर का प्रशासन हाईकोर्ट के दो सेनानिवृत्त जजों की कमेटी को सौंपा गया है। कोर्ट ने दोनों जजों को मंदिर का प्रबंधन तुरंत संभालने को कहा है। साथ ही मंदिर का संचालन उसकी परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के मुताबिक किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

सीएम विजय ने की उच्चस्तरीय बैठक

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दीपथून पर दीप जलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार शाम एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें मुख्य सचिव एम. साई कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री मौजूद रहे।

सीआरपीएफ के हवाले पहाड़ी की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'दीपाथून' पर 'कार्तिगई दीपम' जलाने के लिए इलाके की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय बलों को सौंपने का आदेश दिए जाने के कुछ घंटों बाद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तिरुपरनकुंद्रम में तैनात कर दिया गया है। ये जवान पहाड़ी और श्री सुब्रमण्य स्वामी मंदिर की सुरक्षा संभालेंगे। ऐसी चर्चाएं थी कि राज्य सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध कर सकती है। हालांकि, अब तक राज्य सरकार क ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कार्यक्रम से लौटते समय बीजेपी सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी का एक्सीडेंट, हाथ में हुआ फ्रैक्चर; ड्राइवर का भी टूटा पैर
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड