चार्टर्ड एकाउंटेंट से 1.5 करोड़ रुपये हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से धोखाधड़ी कर 1.5 करोड़ रुपये हड़पने के पांच आरोपियों में से एक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से धोखाधड़ी कर 1.5 करोड़ रुपये हड़पने के पांच आरोपियों में से एक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र निवासी और पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) आनंद दुबे के रिश्तेदार मनोज दुबे के माध्यम से पंकज, आशीष, मनीष और सचिन चार्टर्ड एकाउंटेंट से मुलाकात की थी।

मनोज दुबे समेत इन पांचों ने एक षड्यंत्र के तहत भदोही में क्रशर मशीन और टोल बूथ का व्यवसाय करने के लिए आनंद दुबे से 1.5 करोड़ रुपये यह कहते हुए अपने खाते में डलवाए थे कि उनका पैसा जल्द वापस मिल जाएगा।

उन्होंने बताया कि कई बार पैसा मांगने पर इन लोगों ने धमकी देते हुए पैसा देने से इंकार कर दिया जिसके बाद आनंद दुबे ने ज्ञानपुर थाने में मनीष, आशीष, मनोज, पंकज और सचिन के खिलाफ नौ जुलाई, 2024 को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया इस मामले की विवेचना की बाद सभी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को गोपीगंज थाना के अमवा फ्लाईओवर से मनीष शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कौन हैं भारतीय मूल के काश पटेल? जिनसे अमेरिका में थर-थर कांप रहे अपराधी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड