'इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को भगोड़ा बोलते हैं...', अयोध्या में CM योगी की चुनौती से पीछे हटने पर अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी क्रम में योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: X/ANI

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी क्रम में योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने अयोध्या में दी चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को 'भगोड़ा' कहते हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अखिलेश यादव, इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को 'भगोड़ा' बोलते हैं! उम्मीद है आप भगोड़े साबित नहीं होंगे। अयोध्या और जहूराबाद आपको पुकार रहा है। क्यों बढ़-चढ़कर और बड़ी-बड़ी करते हैं महाराज? जिस मुद्दे पर बोलना होता है, उस पर क्यों नहीं कुछ बोलते? बोलना है तो कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय और महिला नेता के बवाल पर बोलिए। कहिए कि इमरान मसूद के गिरेबान पर हाथ लगाना ठीक था या नहीं।"

ओपी राजभर ने लिखा, "बताइए प्रमोद तिवारी का हाथ जोड़कर माफी मांगना सही था या नहीं? कहिए कि आपके दोस्त कांग्रेस के नेताओं का भद्दी-भद्दी गालियां देना सही था या नहीं? खैर, आ रहा है 2027... इस बार आपका और आपके दोस्तों का बड़बोलापन और अहंकार दोनों मटियामेट हो जाएगा। यूपी का स्वाभिमान जीतेगा, 2027 में यूपी जीतेगा।"

अखिलेश ने क्या कहा था, CM योगी ने क्या दिया था जवाब

Advertisement

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। जिसे सीएम योगी ने स्वीकार कर लिया था। सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से नामांकन को तैयार हैं, वो भी इसके लिए तैयार हैं। मुकाबला होना है तो आमने-सामने का होना चाहिए। जिसके बाद सपा प्रमुख ने कहा कि सीएम योगी हराने के लिए उनका पीडीए प्रहरी ही काफी है। जिसके बाद दोनों तरफ से सियासी हमले किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जैसे ही अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार उसके बाद पीछे हटते हुए अखिलेश एक्स पर लिखा 'पवन का झोंका आएगा, अहंकार सब उड़ जाएगा। अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या?'

Advertisement

आगे उन्होंने लिखा 'और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है। अपने इंटरनल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।'

आप नामांकन करिए और मैं भी, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं-CM योगी

इससे पहले योगी ने अखिलेश का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा था कि '"समाजवादी पार्टी के 'बाबू' घबरा गए हैं। उन्हें अब राज्य में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है, न ही उनमें इसे पहचानने की क्षमता है।

वह मुझे अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं। मेरा प्रस्ताव है कि वह अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करें, और मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। एक बार अपनी किस्मत आजमाने दो। अपने समर्थकों से क्यों लड़ना? मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें- लिव इन, लाश और लिपस्टिक के निशान...कैफे मालिक शिवा की हत्या में मॉडल श्रद्धा पर FIR, फ्लैट से मिली शक्तिवर्धक दवाइयां और फोन से मौलानाओं के नंबर

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड