लिव इन, लाश और लिपस्टिक के निशान...कैफे मालिक शिवा की हत्या में मॉडल श्रद्धा पर FIR, फ्लैट से मिली शक्तिवर्धक दवाइयां और फोन से मौलानाओं के नंबर

शिवा की मां ने आरोप लगाया कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक, आदिल आदि ने मिलकर बेटे शिवा की हत्या की है। बेटे की दोनों आंखे फोड़ दीं। कान से खून निकल रहा था। पूरे शरीर चोटों और सिगरेट से जलाने और लिपस्टिक के निशान थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lucknow businessman shiva sharma murder fir on model shraddha dubey live in relation blackmail
लिव इन, लाश और लिपस्टिक के निशान...कैफे मालिक शिवा की हत्या में मॉडल श्रद्धा पर FIR, फ्लैट से मिली शक्तिवर्धक दवाइयां और फोन से मौलानाओं के नंबर | Image: Instagram

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में अवध ग्रीन अपार्टमेंट में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की पहचान 28 साल के शिवा शर्मा के रूप में हुई है, जो एक कैफे चलाता था। मृतक की मां रंजना शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे शिवा शर्मा की हत्या हुई है। मां ने हत्या का आरोप मॉडल और इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर लगाया है।

शिवा की मां ने आरोप लगाया कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक, आदिल आदि ने मिलकर बेटे शिवा की हत्या की है। बेटे की दोनों आंखे फोड़ दीं। कान से खून निकल रहा था। पूरे शरीर चोटों और सिगरेट से जलाने और लिपस्टिक के निशान थे। बेटे की पसलियां, पैर सब टूटे थे। जबड़ा भी टूटा था। आशंका है कि आरोपियों ने बेटे को पहले पीटा। फिर चौथे तल से फेंककर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल के साक्ष्य और अन्य तकनीकी व फॉरेंसिक पहलुओं की जांच कर रही है। इन सबूतों से घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का क्रम समझने में मदद मिल सकती है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, युवक चौथी मंजिल से गिरा था और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक को धक्का दिया गया था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी।

श्रद्धा दुबे के फ्लैट से मिली शक्तिवर्धक दवाइयां

Advertisement

पुलिस जब श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर पहुंची तो वहां पर आपत्तिजनक दवाईयां मिलीं। बताया जा रहा है कि यह शक्तिवर्धक दवाइयां थीं। साथ ही यह भी पता चला है कि घटना के समय फ्लैट में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि मौजूद थी। इसके अलावा पुलिस ने जब श्रद्धा की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें बिल्डर, नेता, कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवा की मौत के बाद श्रद्धा अयोध्या की तरफ भागी थी। हजरतगंज पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिल्ली से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। पांच संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि श्रद्धा दुबे की पहले शादी हो चुकी है। पहले पति से तलाक और एक बेटा होने की बात भी सामने आई है।

Advertisement

सचिवालय पास लगी ऑडी की तलाश

शिवा की मौत के बाद अपार्टमेंट परिसर में सफेद और काले रंग की एक ऑडी कार पहुंची थी। कार पर सचिवालय का पास लगा था। पुलिस यह पता लगा रही है कि कार किसकी है और घटना के समय उसमें कौन आया था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा के फ्लैट के नीचे सीढ़ियों से एक संदिग्ध व्यक्ति भागता दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पति के साथ रायबरेली रहती थी श्रद्धा दुबे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली में पति प्रिंस दुबे के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे करीब दस साल पहले उसे छोड़कर लखनऊ आ गई थी। बताया जा रहा है कि बड़े स्तर पर पैसा कमाने और करोड़पति बनने की चाह में उसने लखनऊ में मॉडलिंग शुरू की। इसके बाद हाईप्रोफाइल लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और पार्टियों में शामिल होने लगी। रायबरेली में रहने के दौरान श्रद्धा का पति से विवाद होता था। वह लखनऊ आना चाहती थी। जबकि पति रायबरेली में ही रहने के पक्ष में था।

कौन है मॉडल श्रद्धा दुबे?

श्रद्धा दुबे ने लखनऊ से जयपुर और दिल्ली में स्टेज परफार्मेंस कर तमाम सुर्खियां बटोरीं। इंस्टा पर श्रद्धा के करीब डेढ़ लाख फालोअर हैं। साथ ही 699 पोस्ट और 421 फॉलोइंग हैं। उसने लखनऊ के एक कैफे का उद्घाटन भी किया। वह कैफे भी अराजकता का अड्डा बन गया।

इंस्टा आईडी पर श्रद्धा के जन्मदिन 21 अक्तूबर पर कई मॉडल और अभिनेताओं के वीडियो बधाई संदेश भी मौजूद हैं। अभिनेता और मॉडल रजनीश दुग्गल, अस्मित पटेल व कई अन्य हस्तियों के बधाई संदेश पोस्ट किए।

इसे भी पढ़ें- SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी ने 'तख्तापलट' की बात कबूली, बोले- आंदोलन का मकसद पहले ज्ञानेश कुमार को हटाना फिर PM मोदी और अमित शाह- VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड