UP: नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी, AIR BNB में ठहरा था
दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक के नीचे गिरते ही तेज आवाज हुई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सामने आया है कि युवक के शरीर के कई हिस्से हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मृतक ने एक दिन पहले ही सुपरनोवा में कमरा बुक किया था। घटना के दौरान जब युवक ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका। बताया गया है कि घटना से पहले युवक ने एसी मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है। इसके बाद युवक 43वीं मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
सुपरनोवा बिल्डिंग के कूदने वाला युवक मानेसर था, काफी कर्ज में था
Advertisement
सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले शख्स की पहचान 29 साल के संभव जैन के रूप में हुई है। संभव हरियाणा के मानेसर का रहने वाला था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह काफी ज्यादा कर्ज में था। पुलिस ने संभव के परिवार को हादसे के बारे में बता दिया है। उसके परिजन भी नोएडा के लिए रवाना हो गए है। परिजनों के आने के बाद उसकी खुदकुशी के बारे और जानकारी सामने आएगी।
इसे भी पढ़ें- IND Vs PAK Gold Medal Match: अभिषेक-तिलक की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने दिया 212 रनों का बड़ा टारगेट