अपडेटेड 30 November 2024 at 13:42 IST

छेड़छाड़, लूट, चोरी और... मामले में नोएडा पुलिस ने 619 अपराधियों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में बीते लगभग दो साल के दौरान अपने विशेष अभियान के तहत कुल 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Follow : Google News Icon  
Noida Police
Noida Police | Image: PTI/Representational

Noida News: नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में बीते लगभग दो साल के दौरान अपने विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़, लूट, चोरी, गोहत्या के आरोपियों समेत कुल 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान हुईं मुठभेड़ में गोली लगने से 270 बदमाश घायल हुए, जबकि एक की मौत हो गई। इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों के पास से 283 तमंचे, 462 कारतूस और 13 चाकू बरामद किए गए हैं।

बदमाशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई 

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गली-मोहल्लों में होने वाले अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई गई है और बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस आयुक्त ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में एक 1 जनवरी 2023 से नवंबर 2024 तक 448 मामले दर्ज करके 619 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें अधिकांश मामले पुलिस मुठभेड़ से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा जोन में 226 मामले दर्ज करते हुए 332 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि सेंट्रल नोएडा जोन में 122 मामले दर्ज करके 183 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जोन में 60 मामले दर्ज करने के बाद 104 बदमाश गिरफ्तार किए गए।

Advertisement

सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 2023 से 14 नवंबर 2024 तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बदमाशों के साथ 228 मुठभेड़ हुईं, जिसके बाद कुल 406 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 270 बदमाश घायल हुए जबकि थाना बिसरख क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नोएडा जोन में 177, सेंट्रल जोन में 106 जबकि ग्रेटर नोएडा जोन में 90 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: दृष्टि धामी ने दिखाई बेटी की झलक, 1 महीने बाद नाम किया रिवील; L से शुरू होता है पहला अक्षर

 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 13:42 IST