पोर्न वीडियो का डर, बेटी के किडनैपिंग की धमकी...नोएडा में अपराधियों ने महिला डॉक्टर से ठगे 60 लाख

एक महिला डॉक्‍टर से जालसाजों ने पोर्न वीडियो स्‍कैम में शामिल होने का डर दिखाकर 60 लाख रुपए की ठगी कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
noida Lady Doctor cheated
noida Lady Doctor cheated | Image: Pixabay

Noida Cyber Fraud: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में साइबर जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां की एक महिला डॉक्‍टर से जालसाजों ने पोर्न वीडियो स्‍कैम में शामिल होने का डर दिखाकर 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। इतना ही नहीं, जालसाजों ने वारंट जारी होने की बात कहकर महिला चिकित्सक को करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा।

नोएडा सेक्टर-77 निवासी डॉक्टर पूजा गोयल की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक डॉ. पूजा दिल्ली के एक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस को दी शिकायत में पूजा गोयल ने कहा कि 13 जुलाई को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और तुरंत कॉल कथित तौर पर मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दी।

पोर्न वीडियो भेजे जाने की बात कह डराया

वहां से महिला चिकित्सक को बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं। महिला पर पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके नाम से अरेस्ट वारंट जारी होने की जानकारी दी गई।

Advertisement

इसके अलावा महिला का नाम मनी लांड्रिंग मुकदमा में नरेश गोयल के साथ सामने आने की बात भी पुलिस अधिकारियों द्वारा कही गई। महिला चिकित्सक को बताया गया कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज हो रहा है।

डॉक्‍टर की बेटी को किडनैप करने की धमकी

Advertisement

जालसाजों ने महिला चिकित्सक की बेटी का अपहरण करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। इससे बाहर निकलने के लिए महिला को जिंदगी भर की कमाई ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। स्काइप कॉल के जरिये महिला को पूरे दो दिन तक डराया गया और उसे किसी से संपर्क करने तक की अनुमति नहीं दी गई।

महिला के अंदर डर इस कदर बैठ गया कि 15 जुलाई को उसने 49 लाख 54 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। अन्य लोगों से पैसे लेकर महिला ने अगले दिन भी 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। जब जालसाजों ने महिला पर और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाना शुरू किया तब उन्हें ठगी की आशंका हुई। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में पिस्टल दिखाकर 16 साल की लड़की से रेप, 5वीं मंजिल से फेंका नीचे; पहले हुआ था गैंगरेप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड