दिल्ली में पिस्टल दिखाकर 16 साल की लड़की से रेप, 5वीं मंजिल से फेंका नीचे; पहले हुआ था गैंगरेप

द्वारका इलाके में एक शख्‍स ने पिस्‍टल के दम पर 16 साल की लड़की से पहले रेप किया फिर उसे 5वीं मंजिल से फेंक कर जान से मारने की कोशिश की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Crime minor girl rape
Delhi Crime minor girl rape | Image: Pixabay

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के द्वारका इलाके में एक शख्‍स ने पिस्‍टल के दम पर 16 साल की लड़की से पहले रेप किया फिर उसे 5वीं मंजिल से फेंक कर जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही की लड़की अभी तक जिंदा और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

आरोपी अभी फरार है। जानकर सन्न रह जाएंगे कि नाबालिग पीड़िता के साथ पहले भी गैंगरेप हुआ था। उस मामले के आरोपी जेल से बाहर आने के बाद लड़की पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने उन्हीं लड़कों पर शक जताया है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस ने इससे इंकार किया है।

पिस्‍टल दिखाकर छत पर ले गया और...

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की परिवार के साथ द्वारका में रहती है। सोमवार को लड़की के मां-बाप घर पर नहीं थे। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और पिस्टल दिखाकर लड़की को पास की एक बिल्डिंग में ले गया।

Advertisement

वहां पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। लड़की ने जब विरोध किया और शोर मचाने लगी तो आरोपी ने लड़की को 5वीं मंजिल से फेंक कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- सुबह 4 बजे, 19वीं मंजिल की बालकनी...आत्महत्या करना चाहते थे मोहम्मद शमी; जानिए 'डरावनी रात' का सच

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड