Noida: खेलते-खेलते खुले पंप की होदी में गिरा 4 साल का गोलू, डूबने से मौत; परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप

नोएडा के सेक्टर -123 की झुग्गी बस्ती के पास एक पानी से भरी होदी में 4 साल का बच्चा गिर गया, मौके पर उसे बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन फिर भी देर हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया, जानें क्या है पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
पानी भरी होदी में गिरकर 4 साल के मासूम की मौत
पानी भरी होदी में गिरकर 4 साल के मासूम की मौत | Image: Freepik/ Representative

Noida child drowning: नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, सेक्टर-123 के पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती के करीब पानी से भरी होदी में गिरने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोज आलम उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अटरिया का रहने वाला है। फिलहाल परिवार मजदूरी करके यहीं झुग्गी बस्ती में रहता है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे गोलू खेलते-खेलते झुग्गी के पास बनी पानी भरी होदी के किनारे पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने से वह होदी में गिर पड़ा। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने मासूम का अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जिस जगह पानी भरी होदी बनी थी, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। अगर किसी व्यक्ति या संस्था की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ये घटना एक बार फिर झुग्गी बस्तियों और निर्माण स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमी की ओर इशारा करती है।  

यह भी पढ़ें: Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह डोली धरती, भूकंप के झटकों से खुली नींद

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड