Delhi Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह डोली धरती, भूकंप के झटकों से खुली नींद; कितनी रही तीव्रता?

Earthquake News: देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां भूकंप के झटकों से नींद से अचानक जागे लोग सहम गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Earthquake
Delhi Earthquake | Image: NCS/X

Delhi Earthquake: दिल्ली में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली, जिससे कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में था। इस भूकंप की गहराई करीब 8 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, यह भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई, लेकिन सुबह-सुबह धरती के हिलने से कई इलाकों में लोग सहम गए। 

नॉर्थ ईस्ट में भी आया भूकंप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा असम में और अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके मसूसस किए गए हैं। NCS के अनुसार, आज सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर असम के बारपेटा और सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप का दर्ज किया गया।

कहां-कैसा झटका?

असम के बारपेटा की बात करें तो, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई, जबकि इसकी गहराई 4 किलोमीटर रही। दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। यहां से भी अब तक कुछ नुकसान की खबर नहीं आई है।  

Advertisement

जून में भी लगे थे भूकंप के झटके

बता दें कि दिल्ली में इससे पहले जून में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। यहां 27 जून की शाम लगभग 7 बजे को दिल्ली एनसीआर में झटके महसूस किए गए थे। तब अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका असर दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिले थे। 

यह भी पढ़ें: 'पहले एयरपोर्ट सिर्फ एक ही परिवार के नाम होते थे, हमने ये परंपरा बदली', आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी; कांग्रेस पर साधा निशाना
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड