'पहले एयरपोर्ट सिर्फ एक ही परिवार के नाम पर होते थे, हमने ये परंपरा बदली', आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी; कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तब एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे। हमने इस परंपरा को बदला।

PM Modi
PM Modi | Image: x/bjp

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने बताया कि पहले किस तरह से एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर हुआ करते थे, लेकिन एनडीए सरकार ने इस परंपरा को बदला।

पीएम मोदी ने कहा, 'यह धरती अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। यह आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को देश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'

हमने परंपरा बदली- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तब एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे। हमने इस परंपरा को बदला। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा। पंजाब में संत रविदाज जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा। केंद्र की एनडीए सरकार ने निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा। आंध्र प्रदेश का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, देश और दुनिया का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा उसे अल्लूरी सीताराम राजू जी के नाम से जनसेवा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी।’

'विकास कार्य आंध्र की रफ्तार का प्रतीक'

इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए, यह बहुत अहम है। आज यहां करीब 18000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। एयरपोर्ट के साथ-साथ यह परियोजनाएं आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़े हैं। इनमें ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं भी हैं। यह विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।  

Advertisement

'12 सालों में एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की'

उन्होंने यह भी कहा कि बीते 12 सालों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे, आज ये संख्या 166 है। एक समय था, जब हवाई उड़ाने सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित थी, NDA सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से आ-जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं नजरें नहीं उठा पा रही, इतनी शर्मिदा हूं...', CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली छात्रा को अब हुआ पछतावा, मांगी माफी

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड