जुए की लत, लड़कियों संग अय्याशी...दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाने वाले विपिन ने पार्लर के नाम पर खरीदा था थिनर, हुए बड़े खुलासे
ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड के तीसरे आरोपी जेठ रोहित भाटी के बाद पुलिस ने अब उसके ससुर सतवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 3 min read

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड के तीसरे आरोपी जेठ रोहित भाटी के बाद पुलिस ने अब उसके ससुर सतवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सास, जेठ और सुसर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जैसे-जैसे इस हत्याकांड की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि विपिन ने निक्की की हत्या का प्लान 1 महीना पहले ही बना लिया था। एक महीने पहले विपिन दिल्ली की एक दुकान से थिनर खरीदकर लाया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विपिन भाटी आवारा किस्म का था। ग्रामीणों ने बताया कि वह कोई काम नहीं करता था। रात में डिस्को जाता था। निक्की को घर चलाने के लिए पैसा देना बंद कर दिया था। घर का खर्चा चलाने के लिए कई बार पिता से पैसे लिए। बाद में निक्की घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने लगी। हत्यारोपी ब्यूटी पार्लर के नाम पर ही थिनर खरीदकर लाया था। मृतका की बहन का आरोप है कि उसे जुआ खेलने व डिस्को जाने का भी शोक था। कुछ कमाने के बजाय वह निक्की की ब्यूटी पार्लर की कमाई को भी अपनी अय्याशी में खर्च कर देता था। जिसकी वजह से घर में अकसर झगड़े होते थे।
कार में दूसरी लड़की संग पकड़ा गया था विपिन, हुई थी जमकर कुटाई
साल 2024 में विपिन भाटी को उसके परिवार ने दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था और तभी उसकी जमकर पिटाई की गई थी। दरअसल वो किसी और महिला के साथ कार में अय्याशी कर रहा था इस दौरान विपिन और उस लड़की के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया था। जिसके बाद बीच सड़क विपिन की जमकर पिटाई हुई थी।
निक्की की बहन कंचन ने क्या बताया
मृतका की बहन कंचन ने बताया कि आग लगाने से कुछ देर पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी उसने वीडियो बनाई थी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद निक्की अपने कमरे में ऊपर चली गई थी। बीमार होने की वजह से कंचन ने डॉक्टर बुलाकर हाथ में ड्रिप लगवाई हुई थी। तभी ऊपर से मार दो खत्म कर दो आवाज आना शुरू हो गई।
वह ड्रिप निकालकर घटना स्थल की तरफ दौड़ी तो सीढ़ियों से आग की लपटों में घिरी निक्की नीचे उतरते हुए पति और सांस से जीवन की भीख मांग रही थी। आग की लपटों के बीच घिरी निक्की मदद के लिए सीढ़ियां उतरते हुए घर से बाहर पहुंची। कंचन ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दर्दनाक मंजर देखकर वह बेहोश हो गई।