आइसक्रीम के बहाने भांजी को ले गया मामा, रेप के बाद की हत्या; कंपा देगी गाजियाबाद के 'जल्लाद' जसीम की दरिंदगी; योगी की पुलिस ने किया एनकाउंटर

चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या करने वाले आरोपी जसीम को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जसीम ने सगी भांजी को अपने हवस का शिकार बनाया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Ghaziabad crime News
गाजियाबाद के 'जल्लाद' जसीम की दरिंदगी | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने रेप के बाद हत्या के जघन्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या करने वाले आरोपी जसीम पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस की अलग-अलग टीमें जसीम को पकड़ने के लिए लगाई गई थी। जसीम ने सगी भांजी को अपने हवस का शिकार बनाया था।

रविवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 2 सिपाही भी घायल हो गए उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना टीला मोड़ क्षेत्र में जैसे ही जसीम को होने की जानकारी मिली,पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही जसीम ने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

आइसक्रीम के बहाने भांजी को ले गया था मामा

मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू ने 11 अप्रैल को अपनी चार वर्षीय सगी भांजी के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में आरोपी अपनी भतीजी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की और उसके बाद क्रूरता से गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को पुराने कार के नीचे फेंका

वारदात के बाद आरोपी ने शव को कंधे पर लादकर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के 80 फुटा रोड पर खड़ी एक कार के नीचे फेंक दिया और फरार हो गया।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि उसके साथ पहले बलात्कार हुआ है, फिर गला घोंटकर मार दिया गया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ टीला मोड़ थाने में बलात्कार, हत्या, POCSO एक्ट और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Advertisement

'जल्लाद' मामा का पुलिस ने किया एनकाउंटर

इसके बाद से ही पुलिस  'जल्लाद' मामा की तलाश में थी। जांच के दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का दो दिन पुराना सीसीटीवी फुटेज पुलिस के सामने आया, जिसमें आरोपी घूमता दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। रविवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि छोटू बंथला नहर इलाके की ओर है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राजपूत की टीम बंथला नहर रोड पर चिरोड़ी की ओर जा रही थी, तभी छोटू अपने दो साथियों के साथ दिखाई दिया।

आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में छोटू को गोली लगी और वह मौके पर ढेर हो गया। उसके दो साथी भाग निकले।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उधमपुर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 21 की मौत, कई घायल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड